मोदी के खिलाफ साजिश के आरोप में बंद तीस्ता सीतलवाड़ और श्रीकुमार की जमानत याचिका पर आज आ सकता है कोर्ट का फैसला...

Court's decision may come today on the bail plea of Teesta Setalvad and Sreekumar, who were arrested on charges of conspiracy against Modi.

मोदी के खिलाफ साजिश के आरोप में बंद तीस्ता सीतलवाड़ और श्रीकुमार की जमानत याचिका पर आज आ सकता है कोर्ट का फैसला...

तीस्ता सीतलवाड़ और पूर्व डीजीपी आर.बी श्रीकुमार की जमानत याचिका पर अहमदाबाद का सेशन कोर्ट अपना आदेश देगा। दोनों को 2002 गुजरात दंगों में निर्दोष लोगों के खिलाफ फर्जी कागजात बनाने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। आज दोनों की ज़मानत याचिका पर एडिशनल प्रिंसिपल जज डी.डी. ठक्कर अपना आदेश सुनाएंगे। गुरूवार को कोर्ट ने, शुक्रवार तक के लिए अपना आदेश स्थगित कर दिया था।  ऐसा इस सप्ताह में दूसरी बार हुआ है। 

दोनों आरोपियों ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया है। सरकार ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठन किया है। इस मामले में सीतलवाड़ और श्रीकुमार के साथ पूर्व आईपीएस ऑफिसर संजीव भट्ट भी आरोपी हैं। तीनों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया और आईपीसी की धारा 468 ( फर्जी कागजात बनाने),194 ( सजा से बचने के लिए गलत सबूत देना या बनाना) के तहत FIR दर्ज किया।

Read More मणिपुर: वायरल वीडियो में सुरक्षा बलों को धमकाने के आरोप में दो उग्रवादी गिरफ्तार

एसआईटी ने अपने एफीडेविट में बताया कि, कांग्रेस नेता अहमद पटेल के इशारों पर नरेन्द्र मोदी की सरकार गिराने की कोशिश की गई थी। ये सभी उस बड़ी साजिश का हिस्सा थे। SIT ने आरोप लगाया है कि अहमद पटेल ने गोधरा दंगों के बाद सीतलवाड़ को 30 लाख रुपय दिए थे। श्रीकुमार सरकार से असंतुष्ट थे। 

Read More मुंबई: ऑस्ट्रेलिया की नौसेना में तैनात एक महिला से छेड़छाड़; ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार 

सरकार के खिलाफ साजिश का है आरोप

Read More मुंबई: रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार सेशन कोर्ट के जज को अग्रिम जमानत देने से  इनकार

पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट के ज़किया जाफरी की याचिका को खारिज करने के बाद सीतलवाड़, श्रीकुमार और भट्ट के खिलाफ FIR दर्ज की गई। ज़किया जाफरी पूर्व कांग्रेस सांसद एहसान जाफरी की पत्नी हैं, 2002 के गुजरात दंगों में एहसान  जाफरी की हत्या कर दी गई थी। 8 फरवरी, 2012 को SIT ने प्रधनमंत्री मोदी  समेत 63 अन्य को ये कहते हुए क्लीनचिट दे दी थी कि इनके खिलाफ पर्याप्त सबूत नही हैं।

Read More महाराष्ट्र के जलगांव में केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़, सुरक्षाकर्मी से हाथापाई... 7 आरोपियों में से 1 गिरफ्तार

 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश