महाराष्ट्र के जलगांव में केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़, सुरक्षाकर्मी से हाथापाई... 7 आरोपियों में से 1 गिरफ्तार

Union Minister's daughter molested in Jalgaon, Maharashtra, scuffle with security guard... 1 of the 7 accused arrested

महाराष्ट्र के जलगांव में केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़, सुरक्षाकर्मी से हाथापाई...  7 आरोपियों में से 1 गिरफ्तार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी शिकायत दर्ज हो चुकी है। आरोपियों ने चार-पांच लड़कियों के वीडियो बनाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहा है। आरोपियों को अब कानून का डर नहीं है। उन्होंने कहा कि कई लड़कियां आगे आने से हिचकिचाती हैं। मगर हमें चुप नहीं रहना चाहिए। इसीलिए मैंने व्यक्तिगत रूप से यह शिकायत दर्ज कराई है।

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के जलगांव में केंद्रीय मंत्री की बेटी और उनकी सहेलियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले एक आरोपी को धर दबोचा है। बाकी छह की तलाश है। पुलिस के मुताबिक मुक्ताईनगर में महाशिवरात्रि मेले के दौरान यह घटना हुई। सातों युवकों ने केंद्रीय मंत्री की बेटी और उनकी सहेलियों के साथ छेड़खानी की। मोबाइल फोन से उनकी फोटो लेने की कोशिश भी की।

जलगांव के पुलिस उपाधीक्षक कृष्णनाथ पिंगले ने कहा कि 28 फरवरी को कोथली गांव में यात्रा के दौरान आरोपी अनिकेत भोई, पीयूष मोरे, सहम कोली, अनुज पाटिल, किरण माली और सचिन पलवी छेड़छाड़ की। आरोपियों ने 3-4 लड़कियों का पीछा किया और अभद्र टिप्पणी की। पीड़िता की मां की शिकायत पर हमने पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया है कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की तलाश जारी है। अनिकेत भोई के खिलाफ पहले से ही दो से चार मामले दर्ज हैं। मेले में केंद्रीय मंत्री की बेटी के साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी के साथ भी हाथापाई हुई है। उसकी शिकायत भी दर्ज कर ली गई है।

पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि किसी भी तरफ का कोई दबाव नहीं है। ये लड़के मेले में शामिल थे। उन्होंने ही यह कृत्य किया है। हमने छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की उम्र 18 साल से कम है। मामले में आईटी एक्ट की धाराओं को भी जोड़ा गया है। पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री अपनी बेटी और अन्य समर्थकों के साथ शिकायत दर्ज कराने पुलिस थाने पहुंचीं। उन्होंने कहा कि मैं एक केंद्रीय मंत्री और सांसद के रूप में नहीं बल्कि न्याय मांगने वाली मां के रूप में पुलिस स्टेशन आई हूं। अगर एक जनप्रतिनिधि की बेटी को परेशान किया जा सकता है तो आम लोगों की सुरक्षा का क्या? मैं मुख्यमंत्री से मिलूंगी और ऐसी घटनाओं पर कार्रवाई की मांग करूंगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी शिकायत दर्ज हो चुकी है। आरोपियों ने चार-पांच लड़कियों के वीडियो बनाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहा है। आरोपियों को अब कानून का डर नहीं है। उन्होंने कहा कि कई लड़कियां आगे आने से हिचकिचाती हैं। मगर हमें चुप नहीं रहना चाहिए। इसीलिए मैंने व्यक्तिगत रूप से यह शिकायत दर्ज कराई है।

Read More महाराष्ट्र : प्याज की कीमतों में 50% की भारी गिरावट 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

पनवेल-कलंबोली; 7-8 दिसंबर, 9-10 दिसंबर, 14-15 दिसंबर और 16-17 दिसंबर की आधी रात से स्पेशल पावर ब्लॉक की घोषणा  पनवेल-कलंबोली; 7-8 दिसंबर, 9-10 दिसंबर, 14-15 दिसंबर और 16-17 दिसंबर की आधी रात से स्पेशल पावर ब्लॉक की घोषणा 
ठाणे : रेलवे पुलिस ने 20 साल के आदमी को नकली रेलवे पास पर यात्रा करने के आरोप में किया गिरफ्तार 
मुंबई : राज्य में 448 इंस्पेक्टरों की लिस्ट जारी; असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर किया जाएगा प्रमोट 
मुंबई : पिछले 25 से 30 सालों में धीरे-धीरे हज़ारों गैर-कानूनी ढांचों में बदल गई मालवणी; कलेक्टर के अधिकार क्षेत्र में ज़मीन का बड़ा हिस्सा
मुंबई : फ़्लाइट में देरी के बीच एयरपोर्ट के अंदर लाइव म्यूज़िकल से यात्रियों का मनोरंजन
मुंबई : मेट्रो ने अपनी सुरक्षा और संचालन क्षमता को और मजबूत करने की दिशा में उठाया बड़ा कदम