एसटी महामंडल की लापरवाही के कारण भिवंडी स्थित बस स्टैंड परिसर पर गड्ढे ही गड्ढे

Due to the negligence of ST Mahamandal, there are pits on the bus stand premises of Bhiwandi.

एसटी महामंडल की लापरवाही के कारण भिवंडी स्थित बस स्टैंड परिसर पर गड्ढे ही गड्ढे

भिवंडी एसटी स्टैंड (Bhiwandi ST Stand) गड्ढों (Potholes) से समूचा भर गया है। देखने में ऐसा लगता है कि बस स्टैंड बसों (Bhiwandi ST Bus Stand) के लिए न होकर गड्ढों के लिए ही बनाया गया है। एसटी महामंडल (ST) की लापरवाही के कारण भिवंडी स्थित बस स्टैंड परिसर गड्ढों से पूर्णतया भर गया है। बसों पर चढ़ने के लिए प्रतिदिन हजारों यात्रियों, छात्र-छात्राओं को गड्ढों में जाकर ही यात्री बसों पर चढ़ना पड़ रहा है।

मजबूरी हो गयी है। क्षेत्रीय बस स्टैंड प्रबंधक से की जा रही बार-बार शिकायतों के बाद भी गड्ढों की भराई नहीं की जा रही है जिससे यात्रियों में भारी आक्रोश फैल रहा है। गौरतलब है कि बरसात से पहले ही भिवंडी बस स्टैंड परिसर में जानलेवा गड्ढों की भरमार थी जो बारिस में बृद्धि हो गयी है। एसटी स्टैंड परिसर गड्ढों से भरा पड़ा है जिससे गुजरकर ही यात्री बसों पर चढ़ना और उतरना प्रतिदिन हजारों यात्रियों की भारी मजबूरी बन गई है।

Read More बांद्रा-वर्सोवा सी लिंक के पास मिला हंपबैक व्हेल का शव 

बस यात्री चढ़ते उतरते वक्त गड्ढों में गिरकर हाथ पाँव-तोड़ कर उपचार के लिए मजबूर हैं। यात्रियों ने बस स्टैंड प्रमुख पर लगाया ये आरोप भिवंडी पावरलूम नगरी होने की वजह से प्रतिदिन हजारों यात्री व्यापार के लिए शहर और ग्रामीण क्षेत्रों जैसे कल्याण, ठाणे, नवी मुंबई, नासिक, मुंबई, वाड़ा आदि दूरदराज क्षेत्रों को जाते और आते हैं।

Read More मुंबई लोकल ट्रेन सुरक्षा: पुलिस गश्त बढ़ाने, सीसीटीवी नेटवर्क का विस्तार करने की योजना

यात्रियों ने बस स्टैंड प्रमुख की कार्यप्रणाली पर भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बताया कि एसटी महामंडल को प्रतिमाह भिवंडी से करोड़ों की आय होती है, बावजूद महामंडल बस स्टैंड के रखरखाव और सुरक्षा पर पाई भी खर्च नहीं करता दिखाई पड़ता है। बस स्टैंड परिसर में चहुंओर फैले भारी भरकम गड्ढों को भरे जाने के लिए महामंडल अधिकारी ध्यान ही नहीं दे रहे हैं। एसटी महामंडल अधिकारी कभी-कभार नाममात्र ही गड्ढों की भराई किया करते हैं जो घटिया सामाग्री होने के कारण अल्प समय में ही गड्ढे पुनः जस के तस हो जाते हैं।

Read More माहिम के लूनवाड़ा मेंशन के निवासी चिंतित: खतरनाक पेड़ों को काटने की BMC से तत्काल मांग

 

Read More मुंबई : महाराष्ट्र के डिप्टी स्पीकर सचिन अहीर के घर 2.65 की चोरी, मुंबई के खार वाले फ्लैट से गोल्ड और डायमंड गायब

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

माहिम की समाज सेविका अंजलि बिलिमोरिया ने मोरी रोड और माहिम कॉजवे पर बाइक चालकों की लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग पर जताई गंभीर चिंता माहिम की समाज सेविका अंजलि बिलिमोरिया ने मोरी रोड और माहिम कॉजवे पर बाइक चालकों की लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग पर जताई गंभीर चिंता
मकोका (MCOCA) मामले में 3 साल से फरार हथियार सप्लायर गिरफ्तार: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता
मुंबई में कालाचौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गश्त के दौरान वांटेड आरोपी पिस्टल और 6 कारतूसों के साथ गिरफ्तार
हाई-प्रोफाइल प्रॉपर्टी धोखाधड़ी और जालसाजी मामला: मुंबई कोर्ट ने पूर्व राज्यसभा सांसद अख्तर रिजवी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की
नीट (NEET) विरोध प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश; बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों को रिहा करने और दंडात्मक कार्रवाई पर रोक का निर्देश
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश: आरबीआई लाइसेंस रद्द होने के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बंद (Winding Up) करने का निर्देश