सरकार के राजस्व को करोड़ों का चूना : फर्जी चालान के आरोप में 2 गिरफ्तार...

Crores of government revenue lost: 2 arrested on charges of fake challan

सरकार के राजस्व को करोड़ों का चूना : फर्जी चालान के आरोप में 2 गिरफ्तार...

मुंबई : महाराष्ट्र जीएसटी विभाग ने दो कर चोरों को गिरफ्तार किया है। ये जालसाज फर्जी खरीद चालान के जरिए कर की चोरी करते हुए सरकार के राजस्व को करोड़ों का चूना लगा रहे थे। इन दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 3 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पाकीजा स्टील कंपनी और मायल स्टील प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सैयद तौकीर हसन रिजवी समेत दो लोगों को इस मामले में 185 करोड़ रुपए के फर्जी चालान प्राप्त करने और जीएसटी भुगतान किए बिना 22 करोड़ रुपए की नकली कटौती प्राप्त करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई महाराष्ट्र जीएसटी विभाग द्वारा की गई है।

Read More कुर्ला बेस्ट डिपो में बुनियादी सुविधाओं का अभाव, इलेक्ट्रिक बसों में लगातार आ रही तकनीकी खामियों का खुलासा

सैयद तौकीर हसन रिजवी पाकीजा स्टील एलएलपी और मेसर्स मायल स्टील प्रा. लिमिटेड नामक दोनों फर्जी कंपनियों के जरिए करीब 185 करोड़ रुपए के फर्जी खरीद चालान मिले हैं। उनमें से प्रथम दृष्टया यह पता चला है कि इस व्यक्ति ने सरकार को लगभग 22 करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान किया है। इस मामले में जीएसटी की आपूर्ति न करते हुए महाराष्ट्र वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम 2017 के प्रावधानों का उल्लंघन किया गया है।

Read More ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती

Related Posts