देश की राजधानी दिल्ली में रेलवे पर स्टेशन पर ३० साल की महिला से गैंगरेप... कर्मचारी ही निकले कुकर्मी

A 30-year-old woman was gang-raped at a railway station in the country's capital Delhi. Employees turned out to be miscreants

देश की राजधानी दिल्ली में रेलवे पर स्टेशन पर ३० साल की महिला से गैंगरेप... कर्मचारी ही निकले कुकर्मी

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली कुकर्म की वजह से दहल गई है। नागरिकों को सुरक्षित यात्रा के लिए कटिबद्ध रेलवे के दावों की धज्जियां उड़ानेवाला मामला सामने आया है। यहां नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ३० साल की महिला के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। हद की बात तो यह है कि रेलवे के विद्युत विभाग में काम करनेवाले चार कर्मचारी ही कुकर्मी हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने बड़े ही शातिर तरीके से महिला को फंसाया और उसके साथ हैवानियत की। फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को सुबह करीब ढाई बजे फोन करके घटना की जानकारी दी। तलाश करने पर पीड़ित महिला पुलिस को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर ८ और ९ पर मिली।

Read More Delhi : जलभराव से यातायात प्रभावित, IMD ने दी और बारिश की चेतावनी

मिली जानकारी के अनुसार फरीदाबाद की रहनेवाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पिछले एक साल से वह अपने पति से अलग रह रही है और कोर्ट में उनके तलाक का केस चल रहा है। करीब दो साल पहले महिला अपने कॉमन दोस्त के जरिए एक लड़के से मिली। लड़के ने बताया कि वह रेलवे में काम करता है और उसकी भी नौकरी लगवा देगा। इस बीच दोनों की बातचीत बढ़ने लगी।

Read More मुंबई: अवैध सट्टेबाजी ऐप केस में अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को समन; 16 सितंबर को ईडी के दिल्ली मुख्यालय में पेश होने का आदेश

२१ जुलाई को युवक ने नया घर खरीदने की खुशी में पार्टी करने की बात कही और महिला को भी बुलाया। वह रात करीब साढ़े दस बजे मेट्रो से कीर्तिनगर आई, जहां से आरोपी उसे लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर ८-९ पर आ गया। आरोपी युवक ने उसे विद्युत विभाग के कर्मचारियों के लिए बने एक कमरे में बैठने को कहा।

Read More मुंबई में फर्जी स्टैंप गिरोह का पर्दाफाश, बिहार-दिल्ली से 5 गिरफ्तार, 27 लाख के नकली टिकट जब्त

कुछ देर बाद युवक और उसका एक दोस्त कमरे में आए और दरवाजा अंदर से बंद कर महिला के साथ दरिंदगी की, वहीं उसके दो साथी दरवाजे के बाहर पहरेदारी करते रहे। डीसीपी रेलवे हरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी गई है।

Read More नई दिल्ली : आप नेता संजय ने केंद्र सरकार को घेरा: भारत की विदेश नीति पर उठाए सवाल, कहा- खामेनेई का जाना एक युग का अंत

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News