अवैध है महाराष्ट्र की सरकार, लगाया ये गंभीर आरोप...-आदित्य ठाकरे

The government of Maharashtra is illegal, this serious allegation has been made…-Aditya Thackeray

अवैध है महाराष्ट्र की सरकार, लगाया ये गंभीर आरोप...-आदित्य ठाकरे

महाराष्ट्र : शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली नई सरकार असंवैधानिक है और यह 'शैतानी महत्वाकांक्षा' से पैदा हुई है. ठाकरे अपनी 'शिव संवाद यात्रा' के तहत औरंगाबाद में लोगों को संबोधित कर रहे थे. यात्रा के दौरान उन्होंने वैजापुर, खुलताबाद और एलोरा का दौरा किया.

आदित्य ठाकरे ने कहा, ''शैतानी महत्वाकांक्षा के कारण बनी यह सरकार असंवैधानिक और अवैध है. यह अस्थायी सरकार है और गिर जाएगी.'' उन्होंने दावा किया कि बगावत की साजिश पिछले साल दिवाली के त्योहार के आसपास शुरू हुई थी, जब तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सर्जरी कराने के बाद ठीक हो रहे थे.

Read More महायुती सरकार फिर घिरी: सेव्हन हिल्स हॉस्पिटल और ब्लड बैंक प्राइवेटाइजेशन प्रस्ताव पर सुधार समिति में हंगामा

ठाकरे ने दावा किया, ''इन लोगों (शिंदे खेमा) ने जो किया वह मानवता के खिलाफ है. जब उनके नेता (उद्धव) कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर बीमार पड़ गए, तो वे लोग (बागी विधायक) जून में सूरत चले गए.'' ठाकरे ने कहा कि नई सरकार द्वारा औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर करने की प्रक्रिया को रोकने और फिर इसे फिर से जारी करने (नाम के साथ छत्रपति जोड़ने) का निर्णय बचकाना था.

Read More पुणे यूनिवर्सिटी में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, शिक्षा सुधार की मांग को मिला हजारों युवाओं का समर्थन

उन्होंने कहा कि यहां हवाई अड्डे का नाम बदलना अधर में लटका हुआ है. शिवसेना के पूर्व लोकसभा सदस्य चंद्रकांत खैरे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शिंदे का इस्तेमाल किया क्योंकि उसे महाविकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार को हटाना मुश्किल हो रहा था. वहीं, विधायक उदयसिंह राजपूत ने कहा कि 'ठाकरे ब्रांड' हमेशा चुनाव जीतने के लिए पर्याप्त है.

Read More मुंबई: 2029 लोकसभा चुनाव को लेकर आदित्य ठाकरे के संकेत

 

Read More मुंबई में खुले मैनहोल पर हंगामा, कांग्रेस एमएलसी भाई जगताप ने बताया ‘मौत का जाल’

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

1993 मुंबई ब्लास्ट केस: अबू सालेम की समय पूर्व रिहाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा 1993 मुंबई ब्लास्ट केस: अबू सालेम की समय पूर्व रिहाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद AAP का E20 फ्यूल पर ध्यान: 1 अगस्त को राष्ट्रीय टाउनहॉल का ऐलान
बॉम्बे हाई कोर्ट की नितिन गडकरी को इजाजत: डीपफेक और E20 फ्यूल पोस्ट्स को लेकर मेटा, गूगल व एक्स पर केस कर सकेंगे
मुंबई : आवास की आस लगाए बैठे हैं करीब डेढ़ लाख मिल कामगार 
मुंबई : कॉमेडियन रौनक रजानी का आरोप, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी ने पत्नी को मारी लात, फ्रैक्चर हुई पसली
मुंबई : 7 साल तक टीबी और अस्थमा का इलाज करते रहे मुंबई के डॉक्टर, 10 वर्षीय बच्ची के फेफड़े में फंसा मिला पेन का ढक्कन