दहिसर पुलिस ने एक चैन स्नेचर को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार किया

Dahisar police arrest from Gujarat's Ahmedabad

दहिसर पुलिस ने एक चैन स्नेचर को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार किया

महिला के गले से चैन खींचकर मुथूट फाइनेंस में रखा गिरवी. आरोपी के साथ 20 तोला सोने की चैन बरामद. कर्जा चुकाने के लिए चैन स्नेचिंग आरोपी गिरफ्तार.

 

Read More मुंबईकरों के लिए गुड न्यूज, भारी बारिश के चलते विहार और तुलसी झील लबालब, BMC ने दिया अपडेट

मुंबई की दहिसर पुलिस ने एक चैन स्नेचर को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है जिसके पास से 20 ग्राम सोने की चैन जब्त किया है. जिसकी कीमत करीब 1 लाख रुपये है.स्नेचर चैन खिंचने के बाद विरार स्थित मुथूट फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखकर 60 हजार रुपये लेकर गुजरात फरार हो गया था.

Read More मुंबई में फिर शुरू हुई जोरदार बारिश, आंधी-तूफान की भी आशंका; आईएमडी ने जारी किया रेड अलर्ट

 

दहिसर पुलिस स्टेशन के सीनियर पीआई प्रवीण पाटील के अनुसार कुछ दिन पहले दहिसर इलाके में बीएमसी हॉस्पिटल में नर्स के पद से सेवानिवृत महिला 10 जुलाई की शाम मिनी नगर भाजी मार्केट से भांजी खरीदकर घर लौट रही थी उसी दरम्यान आजाद वसंत भाई प्रजापति चैन स्नेचर ने महिला के गले से 20 ग्राम का चैन खींचकर फरार हो गया. महिला ने इसकी शिकायत दहीसर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी.

Read More माहिम में शर्मनाक घटना: सड़क किनारे पेशाब करने पर व्यक्ति पर ट्यूबलाइट से हमला, आरोपी फरार

दहिसर पुलिस स्टेशन के पीआई संजय बांगर के मार्गदर्शन में जांच अधिकारी सहायक पुलिस निरीक्षण मल्हार थोरात,हवलदार पांगे, हवलदार किणी,पुलिस नाइक केलजी और टीम ने इलाके का सीसीटीवी फुटेज की तलाश शुरू की जिसमे आरोपी की पहचान आजाद प्रजापति के तौर पर हुई. प्रजापति 5 वर्ष पहले भी चैन स्नेचिंग के मामले में दहिसर में गिरफ्तार हो चुका है. आरोपी ने जांच में बताया कि कोरोना कॉल में लॉक डाउन के दौरान बेरोजगार हो गया था. उसपर करीब डेढ़ लाख का कर्जा हो गया था.

Read More मुंबई: अंधेरी में बस की टक्कर के बाद चालक पर प्राथमिकी, महिला डॉक्टर समेत कई लोग घायल

 

कर्जा मिटाने के लिए वह चैन स्नेचिंग का प्लान बनाया था. लेकिन महिला के गले से चैन खिंचने के बाद उसे मुथूट फाइनेंस को गिरवी रखकर वहां से 60 हजार रुपये लेकर गॉव भाग गया.पुलिस ने आरोपी को अहमदाबाद से गिरफ्तार कर उसके पास से चैन जब्त कर लिया है.

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

1993 मुंबई ब्लास्ट केस: अबू सालेम की समय पूर्व रिहाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा 1993 मुंबई ब्लास्ट केस: अबू सालेम की समय पूर्व रिहाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद AAP का E20 फ्यूल पर ध्यान: 1 अगस्त को राष्ट्रीय टाउनहॉल का ऐलान
बॉम्बे हाई कोर्ट की नितिन गडकरी को इजाजत: डीपफेक और E20 फ्यूल पोस्ट्स को लेकर मेटा, गूगल व एक्स पर केस कर सकेंगे
मुंबई : आवास की आस लगाए बैठे हैं करीब डेढ़ लाख मिल कामगार 
मुंबई : कॉमेडियन रौनक रजानी का आरोप, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी ने पत्नी को मारी लात, फ्रैक्चर हुई पसली
मुंबई : 7 साल तक टीबी और अस्थमा का इलाज करते रहे मुंबई के डॉक्टर, 10 वर्षीय बच्ची के फेफड़े में फंसा मिला पेन का ढक्कन