ड्रग्स सप्लायर देवर-भाभी गैंग 10 किलो चरस अरेस्ट, अफगानिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत में सप्लाई…

ड्रग्स सप्लायर देवर-भाभी गैंग 10 किलो चरस अरेस्ट, अफगानिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत में सप्लाई…

Rokthok Lekhani

Read More बीएमसी ने प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए समय सीमा तय की: विद्याविहार कनेक्टर, GMLR और मानखुर्द फ्लाईओवर पर तेजी से काम

मुंबई : क्राइम ब्रांच भोपाल ने ड्रग्स सप्लायर देवर-भाभी गैंग को 10 किलो चरस के साथ पकड़ा है। गैंग की सरगना महिला है। उसके अलावा देवर समेत दो और लोग पकड़े गए हैं। अब तक की पुलिस जांच में पता लगा है कि देवर-भाभी को नेपाल का तस्कर ड्रग्स पहुंचाता था। इसे गिरोह मुंबई के तस्करों को सप्लाई करता था। मुंबई के VIP एरिया और हाई प्रोफाइल पार्टियों तक ड्रग्स पहुंचाई जाती थी।

Read More मुंबई में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा वॉटर मेट्रो नेटवर्क, खर्च होंगे 6066 करोड़, क्या-क्या होगा खास?

पुलिस इनका बॉलीवुड लिंक भी खंगाल रही है। पुलिस ने गैंग को तब पकड़ा, जब सभी ऑटो से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (हबीबगंज) जाने के लिए निकले थे। तस्करों को मुंबई की ट्रेन पकड़नी थी। इससे पहले धर लिए गए। पुलिस ने बरामद चरस की कीमत 5 करोड़ रुपए बताई है। पुलिस को आशंका है कि चरस अफगानिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत में भेजी जा रही होगी। गिरफ्तार महिला विधवा है। पति की मौत के बाद वह खुद उसके काले धंधे को संभालने लगी।

Read More मुंबई: भूल जाइए दुबई और सिंगापुर, मुंबई का यह कोना बनने जा रहा है दुनिया का अगला सबसे आलीशान वाटरफ्रंट

एडिशनल DCP शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने घेराबंदी कर जिंसी चौराहे के पास ऑटो को रोका। ऑटो में बैठे व्यक्ति ने अपनी पहचान अंधेरी वेस्ट (मुंबई) निवासी शाहिद (44), साथ में बैठी महिला ने अपनी पहचान जुलेखा डीएन नगर अंधेरी वेस्ट बताया। दोनों देवर-भाभी हैं। शाहिद के बैग की तलाशी लेने पर तीन पैकेट में चरस मिली।

Read More मुंबई : कॉमेडियन रौनक रजानी का आरोप, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी ने पत्नी को मारी लात, फ्रैक्चर हुई पसली

जुलेखा के कंधे पर टंगे बैग में 1 किलो 480 ग्राम चरस मिली। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने चरस की दलाली करने वाले बबलू उर्फ शाहिद के पास से 265 ग्राम, वीर बहादुर गिरी के पास से 6.700 किग्रा चरस बरामद की।

आरोपियों का तस्करी में क्या रोल?
जुलेखा सिद्दीकी: उम्र 48 साल। निवासी- याकूब ड्राइवर सोलापुर चाल कामा रोड, गांव देवीडोंगरी उस्मानिया डोंगरी, थाना डीएन नगर अंधेरी वेस्ट मुंबई। अनपढ़ है। पति अब्दुल कलाम सिद्दीकी की मौत के बाद चरस की तस्करी में लग गई।

शाहिद: उम्र 44 साल। निवासी- याकूब ड्राइवर सोलापुर चाल कामा रोड, गांव देवीडोंगरी उस्मानिया डोंगरी, थाना डीएन नगर अंधेरी वेस्ट मुंबई। अनपढ़ है। भाभी जुलेखा के साथ मिलकर तस्करी करता था।

बबलू उर्फ शाहिद अली: उम्र 40 साल। निवासी- बैतूल। भोपाल में मॉडल ग्राउंड थाना शाहजहांनाबाद में रहता है। नेपाली तस्कर से इसके पास चरस की खेप पहुंचती है। इसके बाद वह आगे की सप्लाई देता है। दिखावे के लिए कानपुर से लेदर की बेल्ट लाकर बेचता है।

वीर बहादुर गिरी: उम्र 45 साल। निवासी- शिवराजपुर थाना नौतन जिला पश्चिम चंपारन, बिहार। चौथी तक पढ़ा है। कारपेंटरी का काम करता है।


Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

अमरावती में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 214 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ कुख्यात तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख से अधिक का माल जब्त अमरावती में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 214 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ कुख्यात तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख से अधिक का माल जब्त
1993 मुंबई ब्लास्ट केस: अबू सालेम की समय पूर्व रिहाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद AAP का E20 फ्यूल पर ध्यान: 1 अगस्त को राष्ट्रीय टाउनहॉल का ऐलान
बॉम्बे हाई कोर्ट की नितिन गडकरी को इजाजत: डीपफेक और E20 फ्यूल पोस्ट्स को लेकर मेटा, गूगल व एक्स पर केस कर सकेंगे
मुंबई : आवास की आस लगाए बैठे हैं करीब डेढ़ लाख मिल कामगार 
मुंबई : कॉमेडियन रौनक रजानी का आरोप, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी ने पत्नी को मारी लात, फ्रैक्चर हुई पसली