महाराष्ट्र के पुणे जिले में बारिश का कहर, मुठा नदी में डूबा युवक…

महाराष्ट्र के पुणे जिले में बारिश का कहर, मुठा नदी में डूबा युवक…

Rokthok Lekhani

Read More ठाणे में बुजुर्ग से मारपीट पर सख्त हुए एकनाथ शिंदे, कैब चालक पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज करने के निर्देश

पुणे : महाराष्ट्र के पुणे जिले में बुधवार को 25 वर्षीय युवक मुठा नदी में बह गया जबकि एक पुल पर फंसे उसके दोस्त को पुलिस तथा दमकल अधिकारियों ने बचा लिया। एक अधिकारी ने बताया कि घटना के समय आशीष राठौड़ (26) और निखिल कौशिक (25) नांदेड शहर और शिवणे को जोड़ने वाले पुल को पार कर रहे थे।

Read More "मेरा शपथ ग्रहण तय था, लेकिन समय कम था" समीर भुजबल का बड़ा खुलासा

भारी बारिश के बीच बाढ़ आने के कारण मुठा नदी पर बना पुल डूब गया। उन्होंने कहा, ‘‘कौशिक मुठा नदी में बह गया जबकि राठौड़ ने एक खंभा पकड़ लिया था जिसके कारण वह पुल पर फंसा रहा।

Read More मुंबई : रेल यात्रियों को बड़ी राहत, मुंबई-पुणे रूट पर आज से चलेंगी एसटी की 200 अतिरिक्त बसें

पुलिस और दमकल विभाग के एक दल ने उसे बचाया और कौशिक का शव बाद में वारजे के समीप बरामद किया गया। बांध के डूब के क्षेत्रों में भारी बारिश के बीच मुठा नदी में खड़कवासला बांध से पानी छोड़ा जा रहा है।

Read More मुंबई : महालक्ष्मी एक्सप्रेस में धुआं उठने से हड़कंप, कई ट्रेनों की आवाजाही में हुई देरी


Related Posts