नाबालिग लड़की को अश्लील संदेश भेजने वाले आरोपि को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिग लड़की को अश्लील संदेश भेजने वाले आरोपि को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई: लोकभवन में ड्यूटी पर तैनात SRPF कांस्टेबल ने गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

मुंबई : मुंबई पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को धमकाने और उसे अश्लील संदेश भेजने के आरोपित को बड़गाम जिले से गिरफ्तार किया है। फिलहाल, वह तीन दिन के पुलिस रिमांड पर है। उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या के बाद मुंबई की रहने वाली एक नाबालिग लड़की जिसकी उम्र करीब 15 वर्ष है, ने इंटरनेट मीडिया पर दिवंगत कन्हैया लाल के समर्थन में कुछ टिप्पणियां व्यक्त की थी।

Read More मुंबई : विरोध प्रदर्शनों पर मुंबई पुलिस की कार्रवाई, 400 लोग नामजद

उक्त लड़की फेसबुक, टवीटर और इंस्टाग्राम पर सक्रिय है। उसने अपना मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किया था। इसके बाद उसे धमकी भरे फोन आने लगे। उसके स्वजन ने इसकी शिकायत संबंधित पुलिस स्टेशन वीपी रोड मुंबई में की।

Read More मुंबई : मनपा की हेरीटेज इमारत में लगे दीमक... घटिया काम करने वाले ठेकेदार पर होगी कार्रवाई!

पुलिस ने लड़की को जिन नंबरों से धमकी भरे फोन और अश्लील संदेश आ रहे थे, उनकी जांच की। यह तीन नंबर थे और एक मैट्रीमोनियल साइट पर भी पंजीकृत थे। पुलिस ने जांच की और पता चला कि यह नंबर बड़गाम जिले के रहने वाले फैयाज अहमद बट के हैं। मुंबई पुलिस का एक दल दो दिन पहले श्रीनगर पहुंचा और उसे बड़गाम पुलिस से संपर्क कर फैयाज अहमद बट को गिरफ्तार मुंबई ले गई।

Read More मुंबई : 7 साल तक टीबी और अस्थमा का इलाज करते रहे मुंबई के डॉक्टर, 10 वर्षीय बच्ची के फेफड़े में फंसा मिला पेन का ढक्कन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि फैयाज अहमद तलाकशुदा व्यक्ति है। उसने खुद को करीब पांच मैट्रीमोनियल साइट पर पंजीकृत कराया है। वह इंटरनेट मीडिया पर भी सक्रिय है और यही पर वह पीडि़त लड़की के संपर्क में आया था। पुलिस के मुताबिक, फैयाज के खिलाफ बड़गाम में पहले कभी किसी तरह का काई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।


Tags: