गोरेगांव : एकतरफा प्यार में युवती को किया बदनाम…

गोरेगांव : एकतरफा प्यार में युवती को किया बदनाम…

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई: लाड़की बहिन योजना में ₹3,541 करोड़ का अतिरिक्त व्यय, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

मुंबई : फिल्मों में अक्सर देखने को मिलता है कि बड़े घर की लड़की को गरीब लड़के से प्यार हो जाता है। लेकिन रियल लाइफ में ऐसा नहीं होता है। हां, कभी-कभी एकतरफा प्यार का मामला सामने आ जाता है। ऐसे ही फिल्मी स्टाइल में मुंबई उपनगर की बिल्डिंगों में झाड़ू लगाने वाले एक शख्स को एक अमीर लड़की से एकतरफा प्यार हो गया।

Read More मुंबई में कमजोर पड़ा मानसून, पूरे सप्ताह अच्छी बारिश की संभावना नहीं, जानें मौसम का पूरा हाल-चाल

इसी बीच उस लड़की की शादी तय हो गई। इसके बाद लड़के का दिल टूट गया और उसने युवती को बदनामी का झटका देना शुरू कर दिया। वह सोशल मीडिया पर उसके बारे में अफवाह फैलाने लगा। हालांकि पीड़ित लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आईपी एड्रेस के माध्यम से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Read More मुंबई : महाराष्ट्र के डिप्टी स्पीकर सचिन अहीर के घर 2.65 की चोरी, मुंबई के खार वाले फ्लैट से गोल्ड और डायमंड गायब

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की गोरेगांव की निवासी है। उसकी सोसायटी में झाड़ू लगानेवाला आरोपी उससे एक तरफा प्रेम करता था। मई महीने में २३ वर्षीया लड़की की सगाई हुई थी। लड़की वालों ने शादी की तारीख २१ जून तय की थी। शादी को लेकर परिवार ने कार्ड बांटने शुरू कर दिए।

Read More मुंबई : 7 साल तक टीबी और अस्थमा का इलाज करते रहे मुंबई के डॉक्टर, 10 वर्षीय बच्ची के फेफड़े में फंसा मिला पेन का ढक्कन

जब लड़की की शादी की बात आरोपी को पता चली तो वह टूट गया और लड़की को बदनाम करने का प्लान बनाया, जिससे उसकी शादी टूट जाए। आरोपी सोशल मिडिया पर लड़की को बदनाम करने का पोस्ट डालने लगा। शिकायत के मुताबिक आरोपी ने लड़की की फोटो और शादी के कार्ड की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। लड़की का नाम लिखकर उसे बदनाम करने लगा।

पीड़िता ने जैसे ही ये पोस्ट देखी तो उसके होश उड़ गए। हालांकि पीड़ित लड़की ने मंगेतर के सहयोग से गोरेगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की जांच टीम ने आरोपी के आईपी एड्रेस के सहारे उसे ट्रैस किया और गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उस लड़की से प्यार करता है। जैसे ही उसे पता चला कि सगाई हो गई तो उसने यह काम शादी तुड़वाने के इरादे से किया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

1993 मुंबई ब्लास्ट केस: अबू सालेम की समय पूर्व रिहाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा 1993 मुंबई ब्लास्ट केस: अबू सालेम की समय पूर्व रिहाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद AAP का E20 फ्यूल पर ध्यान: 1 अगस्त को राष्ट्रीय टाउनहॉल का ऐलान
बॉम्बे हाई कोर्ट की नितिन गडकरी को इजाजत: डीपफेक और E20 फ्यूल पोस्ट्स को लेकर मेटा, गूगल व एक्स पर केस कर सकेंगे
मुंबई : आवास की आस लगाए बैठे हैं करीब डेढ़ लाख मिल कामगार 
मुंबई : कॉमेडियन रौनक रजानी का आरोप, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी ने पत्नी को मारी लात, फ्रैक्चर हुई पसली
मुंबई : 7 साल तक टीबी और अस्थमा का इलाज करते रहे मुंबई के डॉक्टर, 10 वर्षीय बच्ची के फेफड़े में फंसा मिला पेन का ढक्कन