मुंबई के कुर्ला बिल्डिंग हादसे के बाद बीएमसी हुई सख्त… जर्जर इमारतों पर करेगी कार्रवाई!

मुंबई के कुर्ला बिल्डिंग हादसे के बाद बीएमसी हुई सख्त… जर्जर इमारतों पर करेगी कार्रवाई!

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई: जुहू केखुले नाले में गिरा युवक, फायर ब्रिगेड ने बचाया लेकिन अस्पताल में मौत

मुंबई : मुंबई के कुर्ला (ईस्ट) में एक चार मंजिला आवासीय इमारत के ढहने के एक हफ्ते बाद, जिसमें 19 लोगों की जान चली गई, बीएमसी ने शुक्रवार को पूरे मुंबई में जीर्ण-शीर्ण इमारतों को खाली करने का फैसला किया.

Read More मुंबई : बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत

मानसून से पहले, बीएमसी ने शहर में 337 जर्जर इमारतों की पहचान की थी. शुक्रवार की बैठक में, नागरिक निकाय ने “प्राथमिकता सूची” बनाने और पुलिस के सहयोग से तत्काल कार्रवाई करने का निर्णय लिया.

Read More मुंबई की सड़कों पर सुरक्षा-व्यवस्था को दुरुस्त रखने में पुलिस की मदद करेंगी होंडा की ये खास मोटरसाइकल

यह निर्णय शुक्रवार को आपदा प्रबंधन अधिकारियों, शहर और उपनगरीय जिला कलेक्टरों और बीएमसी, म्हाडा, मुंबई पुलिस, यातायात पुलिस, तटरक्षक बल, एमएमआरडीए और बेस्ट सहित सरकारी एजेंसियों की मध्य-मानसून समन्वय बैठक में लिया गया था.

Read More माहिम की 57 साल पुरानी ब्रिस्टल बेकरी समेत मुंबई की 5 बेकरियों के लाइसेंस FDA ने किए रद्द

पूर्व अतिरिक्त नगर आयुक्त अश्विनी भिड़े ने कहा कि बीएमसी पुलिस की मदद से निवासियों को जीर्ण-शीर्ण संरचनाओं से निकालने की प्रक्रिया में तेजी लाएगी.

एक अधिकारी ने कहा कि बीएमसी फिर से इन इमारतों को नोटिस करेगी, निवासियों को जल्द से जल्द छोड़ने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी देगी. यदि निवासी बाहर नहीं जाते हैं, तो बीएमसी उनकी बिजली और पानी की आपूर्ति काट देगी.

ज्ञात हो कि कुर्ला पूर्व के नाइक नगर में बीते दिनों चार मंजिला इमारत गिर गई थी. इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 17 वर्षीय युवक समेत दो को घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है कई लोग घायल भी हो गए थे.


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

अमरावती में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 214 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ कुख्यात तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख से अधिक का माल जब्त अमरावती में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 214 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ कुख्यात तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख से अधिक का माल जब्त
1993 मुंबई ब्लास्ट केस: अबू सालेम की समय पूर्व रिहाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद AAP का E20 फ्यूल पर ध्यान: 1 अगस्त को राष्ट्रीय टाउनहॉल का ऐलान
बॉम्बे हाई कोर्ट की नितिन गडकरी को इजाजत: डीपफेक और E20 फ्यूल पोस्ट्स को लेकर मेटा, गूगल व एक्स पर केस कर सकेंगे
मुंबई : आवास की आस लगाए बैठे हैं करीब डेढ़ लाख मिल कामगार 
मुंबई : कॉमेडियन रौनक रजानी का आरोप, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी ने पत्नी को मारी लात, फ्रैक्चर हुई पसली