साइबर ठग ने फर्नीचर खरीदने के नाम पर महिला के खाते से 3.77 लाख रुपये उड़ाए

साइबर ठग ने फर्नीचर खरीदने के नाम पर महिला के खाते से 3.77 लाख रुपये उड़ाए

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई में खेलते-खेलते लिफ्ट शाफ्ट में गिरा 12 साल का मासूम, दर्दनाक हादसे में गई जान

मुंबई : मुंबई में 26 वर्षीय एक युवती ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो गई जब एक व्यक्ति ने उसके खाते से 3.77 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना तब सामने आई जब महिला ने मंगलवार को मलाड थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता झुग्गी पुनर्विकास प्राधिकरण (एसआरए) की इमारत में रहती है और एक पेट्रोलियम कंपनी में कार्यकारी सहायक है।

Read More मुंबई में लक्ज़री ज्वेलरी शोकेस की वापसी: 24 से 26 जुलाई तक द सेंट रेजिस में आयोजित होगा 'ज्वेलरी वर्ल्ड एग्ज़िबिशन'

अधिकारी ने कहा, “हाल में उसे उसके सीनियर ने कॉल कर कहा कि वह एक ऑनलाइन मंच पर 21 हजार में फर्नीचर बेचना चाहता है। महिला ने सामान बेचने के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करवाया। शीघ्र ही, एक साइबर ठग ने उससे संपर्क किया और फर्नीचर खरीदने में रुचि दिखाई।”

Read More मुंबई: नीट पेपर लीक को लेकर विपक्ष हमलावर, उद्धव ठाकरे करेंगे प्रदर्शन में शिरकत

महिला को भुगतान करने के नाम पर, आरोपी ने उसके बैंक खातों का विवरण लिया और खाते से 3.77 लाख रुपये निकाल लिए। इसके बाद पीड़िता ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Read More मुंबई : एयरपोर्ट पर बांग्लादेशी घुसपैठिया अरेस्ट, 10 साल पहले वाया बंगाल आया था भारत 


Tags: