मुंबई महानगरपालिका का बच्चों के टीकाकरण को गति देने के लिए मुहिम तेज, 212 स्वास्थ्य केंद्रों पर सप्ताह में लगेंगे टीके

मुंबई महानगरपालिका का बच्चों के टीकाकरण को गति देने के लिए मुहिम तेज, 212 स्वास्थ्य केंद्रों पर सप्ताह में लगेंगे टीके

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई के भायखला में पुरानी इमारत का हिस्सा ढहा, डिमोलिशन के दौरान हुआ हादसा, कोई हताहत नहीं

मुंबई : मुंबई महानगरपालिका ने बच्चों के टीकाकरण को गति देने के लिए मुहिम तेज कर दी है। मनपा ने मुंबई भर के 212 स्वास्थ्य केंद्रों में सप्ताह में एक दिन बच्चों के टीकाकरण के लिए विशेष कैंप शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा स्कूलों की मांग पर भी बच्चों को कोरोना वैक्सीन की खुराक दी जाएगी। मुंबई में मार्च 2020 में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ने के बाद लगभग एक साल बाद 16 जनवरी 2021 से टीकाकरण की शुरुआत हुई।

Read More मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार

मौजूदा समय में तकरीबन 150 मनपा निजी और सरकारी टीकाकरण केंद्रों के माध्यम से वैक्सीनेशन किया जा रहा है। अब तक 18 वर्ष से ऊपर के 92 लाख 36 हजार 500 लोगों का टीकाकरण पूरा हो चुका है। साथ ही स्वास्थ्य कर्मचारियों फ्रंटलाइन वर्कर 60 वर्ष से ऊपर की वरिष्ठ लोगों को मुंबई मनपा की ओर से प्रिकॉशन डोज दी जा रही है। अन्य लोगों के लिए निजी अस्पतालों में प्रिकॉशन डोज की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

Read More मुंबई : लोकल ट्रेन में यात्री को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

मुंबई मनपा की कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मंगला गोमारे के अनुसार बच्चों के टीकाकरण के लिए आवश्यक प्रतिसाद नहीं मिल पा रहा है। इसलिए मनपा की ओर से तरह-तरह के उपाय किए जा रहे हैं। बच्चों के टीकाकरण को गति देने के लिए सोसायटियों, झुग्गी बस्तियों, निजी विद्यालयों में मनपा के माध्यम से प्रयास किए जा रहे हैं। मुंबई मनपा से मिली जानकारी के अनुसार 18 वर्ष की आयु से ऊपर 92 लाख 36 हजार 500 को पहली खुराक यानी 112 प्रतिशत और दूसरी खुराक 101 फीसदी लोगों की पूरी हो चुकी है।

Read More मुंबई में कमजोर पड़ा मानसून, पूरे सप्ताह अच्छी बारिश की संभावना नहीं, जानें मौसम का पूरा हाल-चाल

इनमें से 22 फीसदी लाभार्थियों ने प्रिकॉशन डोज ली है। 15 से 17 वर्ष के आयु वर्ग में 6 लाख 12 हजार 461 बच्चों को खुराक दी गई है। इस आयु वर्ग में 58 प्रतिशत पहली खुराक और 46 फीसदी बच्चे दूसरी खुराक ले चुके हैं। 12 से 14 वर्ष की आयु वर्ग में 3 लाख 95 हजार 882 बच्चों को खुराक दी जा चुकी है। इस आयु वर्ग में 37 फीसदी को पहली खुराक और 20 प्रतिशत को दूसरी खुराक दी गई है। केंद्र सरकार से मुंबई मनपा को टीकाकरण के लिए अनुमति पत्र नहीं मिलने के कारण 6 से 12 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण शुरू नहीं हो पाया है।


Tags: