डेंगू के साथ मलेरिया और गैस्ट्रो का बढ़ा टेंशन… मुंबई के मदनपुरा, सांताक्रूज क्षेत्र में बढे मरीज

डेंगू के साथ मलेरिया और  गैस्ट्रो का बढ़ा टेंशन…  मुंबई के मदनपुरा, सांताक्रूज क्षेत्र में बढे मरीज

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई : रेड अलर्ट के बीच एक लैपटॉप ने दिखाई मुंबई की मानसून वाली बेबसी

मुंबई : बरसात शुरू होते ही बरसाती बीमारियों का प्रकोप मुंबई में बढ़ जाता है। बारिश शुरू हो जाने के बाद मुंबई में अब डेंगू सहित मलेरिया गेस्ट्रो का टेंशन बढ़ गया है। जुलाई 2021 में भी मुंबई में बरसाती बीमारियों का प्रमाण बढ़ा था जबकि इस साल भी जुलाई के पहले तीन दिनों में मलेरिया और डेंगू के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। मुंबई के मदनपुरा और सांताक्रूज क्षेत्र में डेगू का प्रसार तेजी से हुआ है। नतीजतन, मुंबई में डेंगू, मलेरिया और गैस्ट्रो के मरीजों की संख्या बढ़ गया है। इस बीच मनपा के स्वास्थ्य विभाग ने मुंबईवासियों से उचित देखभाल करने की अपील की है। और पानी को उबाल कर पीने की सलाह दी है।

Read More खार पुलिस ड्रग प्लांटिंग मामला: सीसीटीवी सबूत के दो साल बाद भी गिरफ्तारी और चार्जशीट का इंतजार

मानसून की शुरुआत होते ही बरसाती बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। मुंबई के मदनपुरा, सांताक्रूज, रे रोड क्षेत्र में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है और मलेरिया, गैस्ट्रो, पीलिया जैसी बीमारियां भी तेजी बढ़ रही हैं. जून में डेंगू के 39 मरीज सामने आए थे। वही 1 से 3 जुलाई तक तीन दिनों में डेंगू के 7 मरीज मिले हैं। मनपा ने बारिश से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए मलेरिया, डेंगू के मच्छरों के पनपने के स्थान को नष्ट करने और पानी न जमा हो सके इसको लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Read More मुंबई में 23 जुलाई से 6 अगस्त तक निषेधाज्ञा लागू: 5 या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक

मनपा प्रशासन ने कहा है कि डॉक्टर की सलाह के बिना दवा नहीं लेनी चाहिए।इस तरह का आगाह मनपा की मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी मंगला गोमारे ने की। मनपा के स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार तीन दिनों में 1 जुलाई से 3 जुलाई तक मलेरिया के मरीजों की संख्या 39, गैस्ट्रो-40, डेंगू-7 और पीलिया मरीजों की संख्या 6 इस तरह बढ़ी है. इस बीच, लेप्टो, चिकनगुनिया और स्वाइन फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है।

Read More ठाणे में अचानक आई बाढ़ में पर्यटक की मौत, दोस्त लापता; नवी मुंबई बांध में युवक के डूबने की आशंका


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

1993 मुंबई ब्लास्ट केस: अबू सालेम की समय पूर्व रिहाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा 1993 मुंबई ब्लास्ट केस: अबू सालेम की समय पूर्व रिहाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद AAP का E20 फ्यूल पर ध्यान: 1 अगस्त को राष्ट्रीय टाउनहॉल का ऐलान
बॉम्बे हाई कोर्ट की नितिन गडकरी को इजाजत: डीपफेक और E20 फ्यूल पोस्ट्स को लेकर मेटा, गूगल व एक्स पर केस कर सकेंगे
मुंबई : आवास की आस लगाए बैठे हैं करीब डेढ़ लाख मिल कामगार 
मुंबई : कॉमेडियन रौनक रजानी का आरोप, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी ने पत्नी को मारी लात, फ्रैक्चर हुई पसली
मुंबई : 7 साल तक टीबी और अस्थमा का इलाज करते रहे मुंबई के डॉक्टर, 10 वर्षीय बच्ची के फेफड़े में फंसा मिला पेन का ढक्कन