पालघर में देशी पिस्टल, कारतूस बरामद, दो गिरफ्तार

पालघर में देशी पिस्टल, कारतूस बरामद, दो गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले में देसी पिस्तौल और कारतूस रखने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ इंस्पेक्टर अजय वसावे ने बताया कि एक खुफिया सूचना के आधार पर जिला ग्रामीण पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक योजना बनायी और दोनों को उस समय पकड़ लिया जब वे हथियार बेचने के लिए पहुंचे थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी रिवॉल्वर और छह गोलियां बरामद की। आरोपी अहमदनगर और पुणे के रहने वाले हैं।

Read More कल्याण: 24 मीटर रोड चौड़ीकरण पर विवाद, 185 परिवारों के विस्थापन की आशंका, व्यापारी–नागरिकों का विरोध

अधिकारी ने बताया कि पालघर पुलिस ने शस्त्र कानून के तहत एक मामला दर्ज किया है और यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि हथियार कहां से आया और इसे किसे बेचा जाना था।

Read More मुंबई : बारिश से मुंबई के कुर्ला-अंधेरी रोड पर जलभराव और गड्ढों की समस्या बढ़ी

Related Posts