लड़की को किडनैप कर धर्म परिवर्तन कराकर किया गैंगरेप

लड़की को किडनैप कर धर्म परिवर्तन कराकर किया गैंगरेप

यूपी के गोंडा में लड़की को किडनैप करके मुंबई ले जाकर जबरन धर्म परिवर्तन के बाद निकाह कराने और उसके बाद गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़ित परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई, जिसके बाद एसपी के आदेश पर परसपुर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, दलित उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की है.

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उनके गांव का रहने वाला जावेद नामक शख्स मुंबई में नौकरी करता है. वह जावेद से बात करती थी. जावेद उसे मुंबई बुलाता था, लेकिन वह उसके झांसे में नहीं आई. 14 जून को जब वह शौच के लिए खेत की तरफ गई, आरोप है कि तभी जावेद के भाई बहादुर ने उसे कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया. फिर उसे किडनैप करके मुंबई ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया.

Read More मुंबई: लोकल ट्रेन में फिर खूनी झड़प, सीट को लेकर यात्रियों में झगड़ा; तीन घायल

वहां हाफिज नाक शख्स को बुलाकर जबरन धर्म परिवर्तन कराया. इसके बाद जावेद ने निकाह करवाया. आरोपी ने पीड़िता को दी धमकी: फिर जावेद ने महमूद और इबरार के साथ मिलकर उसके साथ कई बार गैंगरेप किया. बाद में पकड़े जाने के डर से जावेद उसे 23 जून को करनैलगंज रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भाग गया. साथ ही उसने पीड़िता को इस बारे में मुंह खोलने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी. पीड़िता ने बताया कि उसने घर आते ही सब कुछ परिवार वालों को बता दिया.

Read More मुंबई: बीएमसी पर सख्त हाईकोर्ट; पूछा - इंदौर साफ हो सकता है तो मुंबई क्यों नहीं?

परिवार ने थाने में शिकायत भी दी. लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. फिर पीड़ित परिवार एसपी संतोष कुमार मिश्र से मिला और उन्हें पूरी बात बताई. एसपी के आदेश पर चारों आरोपियों (बहादुर, जावेद, महमूद और इबरार) के खिलाफ परसपुर पुलिस ने FIR दर्ज की. परसपुर इंस्पेक्टर शमशेर बहादुर सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है.

Read More मुंबई:  612 ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन मिलने से मचा हड़कंप, एफडीए ने की कार्रवाई

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : आवास की आस लगाए बैठे हैं करीब डेढ़ लाख मिल कामगार  मुंबई : आवास की आस लगाए बैठे हैं करीब डेढ़ लाख मिल कामगार 
मुंबई : कॉमेडियन रौनक रजानी का आरोप, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी ने पत्नी को मारी लात, फ्रैक्चर हुई पसली
मुंबई : 7 साल तक टीबी और अस्थमा का इलाज करते रहे मुंबई के डॉक्टर, 10 वर्षीय बच्ची के फेफड़े में फंसा मिला पेन का ढक्कन
ठाणे में अचानक आई बाढ़ में पर्यटक की मौत, दोस्त लापता; नवी मुंबई बांध में युवक के डूबने की आशंका
मुंबई : 800 करोड़ रुपये की ठगी: ईडी की मुंबई से लेकर बंगलूरू तक छापेमारी, क्रिप्टो के जरिए विदेश भेजी गई ठगी की रकम
मुंबई: ओला-उबर जैसे एग्रीगेटर ड्राइवरों के लिए 5 दिन की ट्रेनिंग अनिवार्य, सरकार ने तय किए नए नियम