मुंबई 26 नवंबर 2011 में हुए हमले से जुड़े उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड के तार, 26/11 याद रहे इसलिए…

मुंबई 26 नवंबर 2011 में हुए हमले से जुड़े उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड के तार, 26/11 याद रहे इसलिए…

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई : बांद्रा में 'होटल रंगशारदा' और प्रभादेवी में जमीन का एक टुकड़ा जब्त किया; 332 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त 

जयपुर : राजस्थान के उदयपुर में हुए कन्हैयालाल मर्डर केस में आतंकवादी संगठनों की भूमिका की जांच की जा रही है. आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन भी खंगाले जा रहे हैं. हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी रियाज और गोस मोहम्मद के मोबाइल वाट्सएप चैट से कई अहम जानकारियों जांच टीम को मिली हैं. ये भी पता चला कि आरोपियों ने हत्याकांड का वीडियो पाकिस्तान से संचालित एक वाट्सएप ग्रुप में भेजा था.

Read More मुंबई : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कांग्रेस में जश्न, मुंबई में बांटी गई मिठाई

उदयपुर के दर्जी कन्हैयालाल के अलावा कुछ और लोग भी आरोपियों के निशाने पर थे. इन सबके साथ ही मामले का मुंबई में हमले से भी तार जुड़ रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रियाज व गोस मोहम्मद कन्हैयालाल की हत्या के बाद जिस बाईक पर बैठकर फरार हुए थे. उसका नंबर 2611 है. रियाज के पास ये बाइक थी. 26 नवंबर 2011 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमले को याद रखने के लिए आरोपी रियाज ने खास नंबर लिए थे.

Read More माहिम की 57 साल पुरानी ब्रिस्टल बेकरी समेत मुंबई की 5 बेकरियों के लाइसेंस FDA ने किए रद्द

पुलिस की टीम बाइक की खरीद और खास नंबर लेने की डिटेल निकाल रही है. बताया जा रहा है कि 5000 रुपये अतिरिक्त जमा कर बाइक का नंबर 2611 लिया गया था. ये बाइक साल 2013 में खरीदी गई थी. पुलिस के मुताबिक कन्हैयालाल की उनके दुकान में बीते 29 जून को हत्या के बाद आरोपी इस बाइक पर फरार हो गए थे, जिन्हें राजसमंद के भीम में नाकेबंदी में पकड़ा गया था.

Read More मुंबई में ठाकरे भाइयों के 'तिरंगा मोर्चा' पर गुणरत्न सदावर्ते की टिप्पणी; अदालत का दरवाजा खटखटाने की दी चेतावनी

कन्हैयालाल हत्याकांड मामले में आरोपी रियाज और गोस को बीते गुरुवार की देर रात अजमेर जेल में शिफ्ट किया गया. सूत्रों के मुताबिक आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कहा कि उनके टारगेट में कन्हैयालाल के अलावा एक अन्य शख्स भी था. इतना ही नहीं जांच टीम ने हत्या का षडयंत्र में शामिल होने के आरोप में गुरुवार देर रात 2 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है. साथ ही कानपुर के एक मरकज की भूमिका भी इस मामले में संदिग्ध बताई जा रही है. अब मुंबई हमले की तारीख से जुड़े बाइक के नंबर के पीछे के आरोपियों के उद्देश्य की भी जांच की जाएगी.


Tags:

Related Posts