बीएमसी चुनाव पर है नजर : महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ रहेगी एनसीपी और कांग्रेस…

बीएमसी चुनाव पर है नजर : महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ रहेगी एनसीपी और कांग्रेस…

Rokthok Lekhani

Read More महाराष्ट्र ATS की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान से कथित संपर्कों को लेकर अहिल्यानगर के 4 युवकों से पूछताछ

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बावजूद महाविकास आघाड़ी गठबंधन बरकरार रहेगा। शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस मिलकर विपक्ष की जिम्मेदारी निभाएंगे। एनसीपी और कांग्रेस का कहना है कि महाविकास आघाड़ी सत्ता हासिल करने के लिए नहीं बना था, बल्कि यह विपक्षी एकता की मुहिम का हिस्सा था। इसलिए, एनसीपी और कांग्रेस फिलहाल शिवसेना का साथ नहीं छोड़ेंगे।

Read More सांगली-सतारा MLC चुनाव में भाजपा की बंपर जीत: धैर्यशील कदम ने शरद पवार गुट के उम्मीदवार को दी करारी शिकस्त

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, नई सरकार के बहुमत साबित करने के वक्त तीनों पार्टियां मिलकर विरोध करेंगी। विपक्ष के तौर भी महाविकास आघाड़ी आपसी समन्वय के साथ मुद्दे उठाएगा और सरकार को घेरेगा। इस बीच, प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने उद्धव ठाकरे से शिष्टाचार भेंट की है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन सावंत के मुताबिक, यह विपक्षी एकता की मुहिम का हिस्सा है।

Read More खोपोली के ज़ेनिथ वॉटरफॉल में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, मुंबई के करीब 80 पर्यटक फंसे

पार्टी के कई वरिष्ठ नेता गुरुवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मिले हैं,इससे साफ है कि तीनों पार्टियां महाराष्ट्र में मिलकर काम करेंगी और लोगों से जुडे मुद्दों को उठाएंगी। एनसीपी प्रवक्ता बृजमोहन श्रीवास्तव ने कहा कि अभी तक गठबंधन खत्म करने का फैसला नहीं हुआ है। सभी घटकदल एकसाथ हैं। उन्होंने कहा कि नई सरकार के विश्वासमत के वक्त शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के मिलकर वोट करने की पूरी संभावना है।

Read More नासिक : प्याज पर मचेगा रार: दाम कम करने पर राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन की चेतावनी, किसान हुए उग्र

मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के चुनाव भी जल्द होने हैं। शिवसेना के लिए बीएमसी के चुनाव बेहद अहम हैं। बीएमसी को शिवसेना की सबसे बड़ी ताकत माना जाता है। प्रदेश कांग्रेस एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि हमारी कोशिश होगी कि महाविकास आघाड़ी मिलकर बीएमसी चुनाव लड़े। यह सवाल किए जाने पर कि क्या शिवसेना मिलकर चुनाव लड़ेगी, उन्होंने कहा कि यह निर्णय शिवसेना को लेना है। पर हम अपनी तरफ से यह प्रयास जरुर करेंगे कि एमवीए मिलकर चुनाव लड़े।


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

ठाणे में अचानक आई बाढ़ में पर्यटक की मौत, दोस्त लापता; नवी मुंबई बांध में युवक के डूबने की आशंका ठाणे में अचानक आई बाढ़ में पर्यटक की मौत, दोस्त लापता; नवी मुंबई बांध में युवक के डूबने की आशंका
मुंबई : 800 करोड़ रुपये की ठगी: ईडी की मुंबई से लेकर बंगलूरू तक छापेमारी, क्रिप्टो के जरिए विदेश भेजी गई ठगी की रकम
मुंबई: ओला-उबर जैसे एग्रीगेटर ड्राइवरों के लिए 5 दिन की ट्रेनिंग अनिवार्य, सरकार ने तय किए नए नियम
मुंबई में ठाकरे भाइयों के 'तिरंगा मोर्चा' पर गुणरत्न सदावर्ते की टिप्पणी; अदालत का दरवाजा खटखटाने की दी चेतावनी
माहिम की 57 साल पुरानी ब्रिस्टल बेकरी समेत मुंबई की 5 बेकरियों के लाइसेंस FDA ने किए रद्द
नागपुर : आत्महत्या करने वाले नीट एस्पिरेंट के माता-पिता ने मुआवज़े और न्याय की मांग की