ईडी ने शिवसेना सांसद संजय राउत को भेजा समन

ईडी ने शिवसेना सांसद संजय राउत को भेजा समन

महाराष्ट्र (Maharashtra) में जारी सियासी संकट के बीच शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झटका दिया है. ईडी ने शिवसेना सांसद संजय राउत को समन भेजा है. राउत को मंगलवार को पूछताछ के लिए बुलाया है. जानकारी के मुताबिक संजय राउत को ये समन प्रवीण राउत और पात्रा चॉल भूमि घोटाले से जुड़े मामले में भेजा गया.

संजय राउत ने भी ईडी की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, मुझे पता चला है कि ईडी ने समन भेजा है. अच्छा है. महाराष्ट्र में बड़े राजनीतिक घटनाक्रम चल रहे हैं. हम बाला साहेब के शिवसैनिक बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं. यह मुझे रोकने के लिए बड़ी साजिश है. अगर मेरा सिर भी कट जाए, तब भी मैं गुवाहाटी का रास्ता नहीं लूंगा.

Read More मुंबई: 16 घंटे बाद पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे के 'मिसिंग लिंक' पर ट्रैफिक फिर से हुआ शुरू, सुबह हुआ था लैंडस्लाइड

शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट किया, भाजपा से परम भक्ति का सबसे बड़ा उधारण पेश करती हुई ED डिपार्टमेंट. आप सांसद संजय सिंह ने कहा, ED के कार्यालय का नाम बदलकर BJP कार्यालय रख देना चाहिये. संजय राउत जी ने कोई गुनाह किया तो ED अब तक सो क्यों रही थी? क्या ED को MLA किड्नैपिंग गैंग (भाजपा) ने आदेश दिया है ? कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, ईडी की कार्रवाई दिल्ली से सुनियोजित है. हम अगली रणनीति के लिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे हैं.

Read More मुंबई : महाराष्ट्र में भारी बारिश, चार जिलों में 'रेड अलर्ट'

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

अमरावती में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 214 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ कुख्यात तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख से अधिक का माल जब्त अमरावती में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 214 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ कुख्यात तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख से अधिक का माल जब्त
1993 मुंबई ब्लास्ट केस: अबू सालेम की समय पूर्व रिहाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद AAP का E20 फ्यूल पर ध्यान: 1 अगस्त को राष्ट्रीय टाउनहॉल का ऐलान
बॉम्बे हाई कोर्ट की नितिन गडकरी को इजाजत: डीपफेक और E20 फ्यूल पोस्ट्स को लेकर मेटा, गूगल व एक्स पर केस कर सकेंगे
मुंबई : आवास की आस लगाए बैठे हैं करीब डेढ़ लाख मिल कामगार 
मुंबई : कॉमेडियन रौनक रजानी का आरोप, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी ने पत्नी को मारी लात, फ्रैक्चर हुई पसली