मुंबई मेट्रो का महज 58 पर्सेंट हो सका काम…मेट्रो-6 कॉरिडोर की डेडलाइन करीब…

मुंबई मेट्रो का महज 58 पर्सेंट हो सका काम…मेट्रो-6 कॉरिडोर की डेडलाइन करीब…

trong>Rokthok Lekhani

Read More मुंबई :वेस्टर्न रेलवे का बड़ा बदलाव: ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन रोल आम लोगों के लिए खुला

मुंबई : मेट्रो-6 कॉरिडोर की डेडलाइन अक्टूबर 2022 तय की गई थी। लेकिन अब तक केवल 58 फीसदी काम ही हो सका है। स्वामी समर्थ नगर से विक्रोली के बीच बन रहे मेट्रो-6 कॉरिडोर के प्रस्ताव को राज्य सरकार से 2017 में मंजूरी मिली थी। 2018 के करीब कॉरिडोर के निर्माण कार्य की शुरुआत हुई थी। काम शुरू करते वक्त इसकी डेडलाइन अक्टूबर 2022 तय की गई थी।

Read More मुंबई: रेड अलर्ट के बीच अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी

जून 2022 तक कॉरिडोर का करीब 58 फीसदी ही सिविल वर्क पूरा हो पाया है। करीब 15 किमी लंबे कॉरिडोर का निर्माण कार्य पूरा होने में अभी करीब दो साल का समय और लग सकता है। तय समय तक काम पूरा नहीं होने की वजह से यात्रियों को जल्द ट्रैफिक से निजात मिलने की उम्मीद कम है। मेट्रो-6 कॉरिडोर के बन जाने से जोगेश्वरी-विक्रोली लिंक रोड का टैफिक कम होने की उम्मीद लगाई जा रही है। एमएमआर रीजन में मेट्रो के 13 कॉरिडोर पर काम काम चल रहा है।

Read More मुंबई : लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार - मेयर रितु तावड़े

मेट्रो-6 कॉरिडोर को छोड़कर सभी कॉरिडोर का निर्माण जमीन से करीब 16 मीटर की ऊंचाई पर हो रहा है। स्वामी समर्थ नगर से विक्रोली के बीच बन रहे मेट्रो-6 कॉरिडोर का निर्माण जमीन से 38 मीटर की ऊंचाई पर किया जा रहा है। आमतौर पर एक मंजिला इमारत 3 मीटर की होती है। इस हिसाब से देखा जाए तो मुंबई में बन रही मेट्रो-6 की ऊंचाई 13 मंजिला इमारत के बराबर ऊंची होगी।

Read More मुंबई:  म्यांमार में बंधक भारतीय युवक, मां ने गहने बेचकर दी 8 लाख फिरौती

एमएमआरडीए करीब 15 किमी लंबा मेट्रो-6 कॉरिडोर तैयार कर रही है। यह कॉरिडोर लोखंडवाला-जोगेश्वरी-कांजुरमार्ग से होते हुए विक्रोली तक जाएगा। मेट्रो-6 के कुल 13 स्टेशन होंगे। इस योजना की कुल लागत 6,716 करोड़ रुपये है। मेट्रो-4 और मेट्रो-6 इन दोनों कॉरिडोर के स्टेशन एकदूसरे से कनेक्ट करने के लिए इन्हें फुट ओवर ब्रिज से भी जोड़ा जाएगा।

दोनों मेट्रो के स्टेशन लगभग 100 मीटर के अंतराल पर तैयार हो रहे हैं। मेट्रो-4 के निर्माण से जहां पड़ोसी शहर ठाणे को कनेक्टिविटी मिलेगी, वहीं मेट्रो-6 मुंबई के ईस्ट और वेस्ट इलाकों को जोड़ने में मददगार साबित होगा। एमएमआरडीए के अनुसार, मेट्रो-6 कॉरिडोर पर यात्रियों को 4 जगहों पर इंटरचेंज करने की सुविधा मिलेगी। आदर्श नगर (मेट्रो 2-ए), जेवीएलआर (मेट्रो 7), सीप्ज विलेज (मेट्रो 3), कांजुरमार्ग (मेट्रो 4) स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा यात्रियों को मिलेगी।

ईस्ट से वेस्ट जाना होगा आसान
इस कॉरिडोर के बन जाने से यात्रियों को ईस्ट से वेस्ट तक पहुंचना आसान हो जाएगा। यह कॉरिडोर मुंबई के दो प्रमुख हाइवे से होकर गुजरने वाला है। इस वजह से मेट्रो के माध्यम से यात्री चंद मिनटों में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे से वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे तक पहुंच सकेंगे। साथ ही कॉरिडोर आरे रोड, पवई लेक, गांधीनगर जंक्शन, जोगेश्वरी-विक्रोली लिंक रोड को कनेक्ट करने का काम करेगा।


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

1993 मुंबई ब्लास्ट केस: अबू सालेम की समय पूर्व रिहाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा 1993 मुंबई ब्लास्ट केस: अबू सालेम की समय पूर्व रिहाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद AAP का E20 फ्यूल पर ध्यान: 1 अगस्त को राष्ट्रीय टाउनहॉल का ऐलान
बॉम्बे हाई कोर्ट की नितिन गडकरी को इजाजत: डीपफेक और E20 फ्यूल पोस्ट्स को लेकर मेटा, गूगल व एक्स पर केस कर सकेंगे
मुंबई : आवास की आस लगाए बैठे हैं करीब डेढ़ लाख मिल कामगार 
मुंबई : कॉमेडियन रौनक रजानी का आरोप, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी ने पत्नी को मारी लात, फ्रैक्चर हुई पसली
मुंबई : 7 साल तक टीबी और अस्थमा का इलाज करते रहे मुंबई के डॉक्टर, 10 वर्षीय बच्ची के फेफड़े में फंसा मिला पेन का ढक्कन