बीजेपी की निलंबित नेता नूपुर शर्मा कोलकाता पुलिस के सामने भी नहीं हुईं पेश, दोबारा समन जारी…

बीजेपी की निलंबित नेता नूपुर शर्मा कोलकाता पुलिस के सामने भी नहीं हुईं पेश, दोबारा समन जारी…

trong>Rokthok Lekhani

Read More मुंबई : केंद्र ने केस वापसी का किया वादा, पर मुंबई पुलिस प्रदर्शनकारियों को भेज रही नोटिस

कोलकाता : कोलकाता पुलिस ने पैग़ंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी मामले में बीजेपी की निलंबित नेता नूपुर शर्मा को 25 जून को दोबारा समन जारी किया है. कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने बीते गुरुवार को इस सिलसिले में जानकारी दी. ख़बर के अनुसार, यह दूसरा मौक़ा है जब नूपुर शर्मा को कोलकाता पुलिस ने पैग़ंबर मामले में समन जारी किया है.

Read More मुंबई :  सावधान! 29 जुलाई तक 15% कम रहेगी पानी की सप्लाई

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उत्तरी कोलकाता के एमहर्स्ट स्ट्रीट पुलिस थाने में नूपुर शर्मा के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज करायी गई थी और यह समन उसी के तहत भेजा गया था. नूपुर शर्मा के ख़िलाफ़ कोलकाता के दस अलग-अलग थानों में पैग़ंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में शिकायत दर्ज करायी गई है. पैग़ंबर मोहम्मद पर नूपुर की टिप्पणी के बाद राज्य के कई इलाक़ों में हिंसा भड़क गई थी.

Read More दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश: आरबीआई लाइसेंस रद्द होने के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बंद (Winding Up) करने का निर्देश

इससे पहले उन्हें नारकेलदांगा पुलिस स्टेशन की ओर से समन भेजा गया था. लेकिन उन्होंने समन रिसीव नहीं किया और चार सप्ताह का समय मांगा था. अपने जवाब में उन्होंने कहा था कि उन्हें डर है कि अगर वह कोलकाता आएंगी तो उन पर हमला हो सकता है.

Read More मकोका (MCOCA) मामले में 3 साल से फरार हथियार सप्लायर गिरफ्तार: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता


Tags:

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

माहिम की समाज सेविका अंजलि बिलिमोरिया ने मोरी रोड और माहिम कॉजवे पर बाइक चालकों की लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग पर जताई गंभीर चिंता माहिम की समाज सेविका अंजलि बिलिमोरिया ने मोरी रोड और माहिम कॉजवे पर बाइक चालकों की लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग पर जताई गंभीर चिंता
मकोका (MCOCA) मामले में 3 साल से फरार हथियार सप्लायर गिरफ्तार: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता
मुंबई में कालाचौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गश्त के दौरान वांटेड आरोपी पिस्टल और 6 कारतूसों के साथ गिरफ्तार
हाई-प्रोफाइल प्रॉपर्टी धोखाधड़ी और जालसाजी मामला: मुंबई कोर्ट ने पूर्व राज्यसभा सांसद अख्तर रिजवी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की
नीट (NEET) विरोध प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश; बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों को रिहा करने और दंडात्मक कार्रवाई पर रोक का निर्देश
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश: आरबीआई लाइसेंस रद्द होने के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बंद (Winding Up) करने का निर्देश