भिवंडी एसटी डिपों के पास कट्टा सहित पांच जिंदा कारतूस मिले, युवक गिरफ्तार…

भिवंडी एसटी डिपों के पास कट्टा सहित पांच जिंदा कारतूस मिले, युवक गिरफ्तार…

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई: वडाला में बच्चों से नाले की सफाई कराने का आरोप, वायरल वीडियो के बाद मचा बवाल

भिवंडी : भिवंडी क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से एक देशी पिस्तौल सहित पांच जिंदा कारतूस बरामद किया है। अवैध हथियार मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आगामी मनपा चुनाव की पृष्ठभूमि को देखते हुए ठाणे पुलिस आयुक्त जयजीत सिंह ने अवैध हथियारों की सप्लाई और बिक्री करण की जानकारी मिलने पर भिवंडी क्राइम ब्रांच को निर्देश जारी अवैध असलहों की सप्लाई की रोक थाम करने के लिए निर्देश जारी किया है।

Read More एमआईडीसी पुलिस ने सुलझाया 60 लाख की ज्वेलरी चोरी का फर्जी मामला, कर्मचारी गिरफ्तार

भिवंडी क्राइम ब्रांच ने अपने मुखबिरों को एक्टिव कर शहर में जाल बिछाया। भिवंडी क्राइम ब्रांच युनिट – 2 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सचिन गायकवाड़ ने विविध टीम तैयार कर अवैध रूप से रखे गये हथियार की शोध शुरू करवाया है। इसी दरमियान सचिन गायकवाड़ को खबरी द्वारा गुप्त सूचना मिली कि मालेगांव निवासी आकाश सुरेश हजारे (24) नामक व्यक्ति हथियार लेकर भिवंडी एसटी डिपों के पास स्थित पानी टंकी के पास आने वाला है।

Read More मुंबई के समुद्र में विदेशी मालवाहक जहाज फंसने से हड़कंप, कोस्ट गार्ड ने संभाला मोर्चा

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सचिन गायकवाड के मार्गदर्शन में पुलिस की टीम ने भिवंडी एसटी डिपो के पास नाकाबंदी कर आकाश सुरेश हजारे नामक व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने के बाद उसके पास से एक कट्टा सहित पांच जिंदा कारतूस सहित 31 हजार 500 रूपये का मुद्देमाल जब्त किया गया। अवैध हथियार रखने के जुर्म में हजारे के खिलाफ निजामपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर गायकवाड को गिरफ्तार कर लिया। अब आगे की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

Read More मुंबई में खेलते-खेलते लिफ्ट शाफ्ट में गिरा 12 साल का मासूम, दर्दनाक हादसे में गई जान


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News