TV पत्रकार नाविका कुमार भी नुपुर शर्मा के खिलाफ दर्ज FIR में नामजद: महाराष्ट्र पुलिस

TV पत्रकार नाविका कुमार भी नुपुर शर्मा के खिलाफ दर्ज FIR में नामजद: महाराष्ट्र पुलिस

महाराष्ट्र के परभणी जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में वरिष्ठ टीवी पत्रकार नाविका कुमार को भी नामजद किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। समाचार चैनल ‘टाइम्स नाउ’ पर कुमार के एक कार्यक्रम के दौरान शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। एक अधिकारी ने बताया कि शर्मा और कुमार के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाने वाले एक मुस्लिम मौलवी की शिकायत पर नानलपेठ पुलिस थाने में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। ‘टाइम्स नाउ’ द्वारा प्रसारित ‘प्राइम टाइम’ कार्यक्रम के दौरान शर्मा ने पैगंबर पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और इस कार्यक्रम की मेजबानी कुमार ने की थी।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ”टाइम्स नाउ की प्रस्तोता नाविका कुमार और नुपुर शर्मा पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 295-ए (विर्मिशत और विद्वेषपूर्ण कार्य जो किसी वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करके उसकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आशय से किए गए हों) के तहत मामला दर्ज किया गया है।” इस संबंध में विस्तृत जांच चल रही है। पैगंबर के खिलाफ उनकी टिप्पणी के मद्देनजर महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में शर्मा के खिलाफ कई प्राथमिकी दर्ज की गईं।

Read More मुंबई : एयरपोर्ट पर बांग्लादेशी घुसपैठिया अरेस्ट, 10 साल पहले वाया बंगाल आया था भारत 

Tags:

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

माहिम की समाज सेविका अंजलि बिलिमोरिया ने मोरी रोड और माहिम कॉजवे पर बाइक चालकों की लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग पर जताई गंभीर चिंता माहिम की समाज सेविका अंजलि बिलिमोरिया ने मोरी रोड और माहिम कॉजवे पर बाइक चालकों की लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग पर जताई गंभीर चिंता
मकोका (MCOCA) मामले में 3 साल से फरार हथियार सप्लायर गिरफ्तार: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता
मुंबई में कालाचौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गश्त के दौरान वांटेड आरोपी पिस्टल और 6 कारतूसों के साथ गिरफ्तार
हाई-प्रोफाइल प्रॉपर्टी धोखाधड़ी और जालसाजी मामला: मुंबई कोर्ट ने पूर्व राज्यसभा सांसद अख्तर रिजवी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की
नीट (NEET) विरोध प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश; बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों को रिहा करने और दंडात्मक कार्रवाई पर रोक का निर्देश
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश: आरबीआई लाइसेंस रद्द होने के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बंद (Winding Up) करने का निर्देश