RSS मंदिरों को लेकर कोई आंदोलन नहीं करने वाला : मोहन भागवत

RSS मंदिरों को लेकर कोई आंदोलन नहीं करने वाला : मोहन भागवत

संघ प्रमुख मोहन भागवत की तरफ से बड़ा बयान दिया गया है. उन्होंने नागपुर में संघ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि अब RSS मंदिरों को लेकर कोई आंदोलन नहीं करने वाला है. उन्होंने अपने भाषण के दौरान राम मंदिर आंदोलन का भी जिक्र किया.

मोहन भागवत के मुताबिक राम मंदिर आंदोलन में उनकी पार्टी ने जरूर हिस्सा लिया था. कोई इस बात को नहीं नकार रहा है. तब पार्टी ने अपनी मूल प्रवृति के विरोध जाकर उस आंदोलन में हिस्सा लिया था. लेकिन अब भविष्य में संघ किसी मंदिर आंदोलन में नहीं शामिल होने वाला है. संघ प्रमुख ने अपने संबोधन के दौरान ज्ञानवापी विवाद पर भी अपने विचार रखें.

Read More मुंबई समेत पूरे राज्य में शांति के साथ मनाया गया मुहर्रम

उन्होंने कहा कि इतिहास को कोई नही बदल सकता है. ज्ञानवापी का एक मुद्दा है, इसे हिंदू-मुस्लिम से जोड़ना गलत है. मुसलमान आक्रमणकारी तो बाहर से आए थे. वहीं मोहन भागवत ये भी कह रहे हैं कि अब संघ के जरिए हर तरफ सिर्फ प्रेम का प्रसार करना है, हिंदुत्व भाव के साथ आगे बढ़ना है. इस बात पर भी जोर दिया गया है कि अब देश में किसी भी समुदाय के बीच लड़ाई नहीं होनी चाहिए. भारत को विश्वगुरू बनना चाहिए और पूरी दुनिया को शांति का पाठ सिखाना चाहिए.

Read More मुंबई: झीलों में पानी का स्तर बढ़ा, उपयोगी जल भंडार 7.31% तक पहुंचा

मोहन भागवत ने संबोधन के दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी बात की. उनकी माने तो यूक्रेन पर रूस ने हमला किया है. लेकिन भारत का जो स्टैंड लिया गया है, वो एक दम संतुलित है. वे भारत सरकार की इस पॉलिसी को एकदम सही मानते हैं. उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि रूस-यूक्रेन युद्ध ने भारत को भी बता दिया है कि शक्ति संपन्न रहना जरूरी है.

Read More महा टीईटी 2026 स्थगित: कथित पेपर लीक के बाद परीक्षा परिषद का बड़ा फैसला, MSCE ने जारी किया आधिकारिक नोटिस

संघ प्रमुख ने संबोधन में हिंदू धर्म को मजबूत बनाने की भी पैरवी की है. साफ कहा गया है कि हिंदू धर्म को और ताकतवर बनाना है. लेकिन ना खुद डरना है और ना ही किसी को डराना है. सभी के साथ मिलकर रहना है और विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर होना है.

Read More राम मंदिर दान घोटाला: चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, ट्रस्ट ने कहा- 'भक्तों का दान पूरी तरह सुरक्षित'

Tags:

Related Posts