मुंबई में एक्ट्रेस मंजू सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन

मुंबई में एक्ट्रेस मंजू सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन

मुंबई:हिंदी सिनेमा जगत से बुरी खबर आई है। अमोल पालेकर की फिल्म गोलमाल समेत कई बॉलीवुड मूवीज का हिस्सा रहीं एक्ट्रसे मंजू सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे एक एक्ट्रेस के अलावा अच्छी प्रोड्यूसर भी थीं। निधन की खबर बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई।

गीतकार और एक्टर स्वानंद किरकिरे ने सोशल मीडिया के जरिए एक्ट्रेस मंजू सिंह के निधन की जानकारी दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो कार्डिक अरेस्ट की वजह से मुंबई में उनका निधन हुआ।

Read More मुंबई एयरपोर्ट से चल रहे सोने की तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

स्वानंद किरकिरे ने अपने पोस्ट में मंजू सिंह की एक फोटो शेयर की है। जिसमें उन्हें अपनी ओर से श्रद्धांजलि दी है। लिखा कि ‘मंजू सिंह जी नहीं रही! मंजू जी मुझे दिल्ली से मुंबई लायी थीं दूरदर्शन के लिए उनका शो स्वराज लिखने! उन्होंने DD के लिए कई नायाब शोज एक कहानी, शो टाइम आदि बनाए थे. हृषिकेश मुखर्जी की फिल्म गोलमाल की ‘रत्ना’ हमारी प्यारी मंजू जी आपका प्यार कैसे भूल सकता है अलविदा

Read More मुंबई: ‘दल बदलने वालों को देना चाहिए इस्तीफा’, ऑपरेशन टाइगर पर बोले अबू आसिम आज़मी

साल 1980 में आई ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म गोलमाल को भला कौन भूल सकता है। फिल्म में अमोल पालेकर और उत्पल दत्त की शानदार कॉमिक टाइमिंग ने सभी का दिल जीत लिया था। इस फिल्म में मंजू सिंह ने अमोल पालेकर की छोटी बहन ‘रत्ना’ का रोल प्ले किया था। उनका रोल सादगी से भरा था। फिल्म के गाने और डायलॉग्स गुलजार साहब ने लिखे थे। आज भी जब ये मूवी आती है तो फैंस अपनी नजर नहीं हटा पाते हैं।

Read More महा टीईटी 2026 स्थगित: कथित पेपर लीक के बाद परीक्षा परिषद का बड़ा फैसला, MSCE ने जारी किया आधिकारिक नोटिस

Tags:

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

माहिम में मोबाइल फोन को लेकर खूनी संघर्ष: मामूली विवाद के बाद युवक पर चाकू से जानलेवा हमला माहिम में मोबाइल फोन को लेकर खूनी संघर्ष: मामूली विवाद के बाद युवक पर चाकू से जानलेवा हमला
भारतीय रेलवे का ऐतिहासिक कदम: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का 120 kmph की रफ्तार पर सफल ट्रायल, जल्द शुरू होगी यात्री सेवा
राम मंदिर दान घोटाला: चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, ट्रस्ट ने कहा- 'भक्तों का दान पूरी तरह सुरक्षित'
महा टीईटी 2026 स्थगित: कथित पेपर लीक के बाद परीक्षा परिषद का बड़ा फैसला, MSCE ने जारी किया आधिकारिक नोटिस
नवी मुंबई पुलिस की बड़ी पहल: यादव नगर और महापे में खुलीं दो नई आधुनिक पुलिस चौकियां, कम समय में मिलेगी सुरक्षा
मुंबई: अक्सा बीच पर 17 वर्षीय किशोर के डूबने की आशंका, सर्च ऑपरेशन जारी