ठाणे में नाश्ता नहीं परोसे जाने की बात से नाराज ससुर ने बहू को गोली मारी

ठाणे में नाश्ता नहीं परोसे जाने की बात से नाराज ससुर ने बहू को गोली मारी

ठाणे:ठाणे इलाके के राबोडी थाना क्षेत्र में नाश्ता नहीं परोसे जाने की बात से नाराज ससुर ने कथित तौर पर बहू को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि राबोडी इलाके की रहने वाली 42 वर्षीय महिला के पेट में गोली लगी है और यहां एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

राबोडी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक संतोष घाटेकर ने कहा कि आरोपी काशीनाथ पांडुरंग पाटिल (76) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 506 (आपराधिक भयादोहन) के अलावा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभी आरोपी को गिरफ्तार किया जाना है।

Read More मुंबई: लोकभवन में ड्यूटी पर तैनात SRPF कांस्टेबल ने गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारी ने आरोपी की दूसरी बहू की शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि घटना बृहस्पतिवार को सुबह करीब 11 बजकर 30 मिनट पर हुई। उन्होंने शिकायत में कहा कि जब पीड़िता ने चाय के साथ नाश्ता नहीं दिया तो आरोपी नाराज हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग ने अपनी रिवॉल्वर निकाली और बहू को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गई।

Read More मुंबईकरों के लिए गुड न्यूज, भारी बारिश के चलते विहार और तुलसी झील लबालब, BMC ने दिया अपडेट

परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया है। घाटेकर ने कहा कि पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि ससुर ने यह हमला किसी अन्य उकसावे का कारण तो नहीं किया था।

Read More मुंबई: प्रदर्शन पड़ा भारी, 8 हजार शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटेगा शिक्षा विभाग

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News