gain momentum; decision taken
Mumbai 

विरार और नालासोपारा रेलवे फ्लाईओवर तक कंक्रीट सड़कों को मिलेगी रफ्तार MMRDA की बैठक में फैसला

विरार और नालासोपारा रेलवे फ्लाईओवर तक कंक्रीट सड़कों को मिलेगी रफ्तार MMRDA की बैठक में फैसला मुंबई-अहमदाबाद हाईवे से विरार रेलवे स्टेशन और नालासोपारा रेलवे स्टेशन तक जाने वाली दोनों कंक्रीट सड़कों तथा विराटनगर और ओसवाल नगरी में प्रस्तावित रेलवे फ्लाईओवर का निर्माण अब प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। यह निर्णय MMRDA की समीक्षा बैठक में लिया गया, जो मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देशों के बाद आयोजित की गई। बैठक भाजपा विधायक राजन नाईक के प्रयासों से बुलाई गई थी। बैठक में यह भी तय हुआ कि वसई तालुका के लिए रिंग रूट परियोजना का विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार किया जाएगा। वसई-पालघर क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने की जिम्मेदारी महामुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन की प्रबंध निदेशक रुबल अग्रवाल को सौंपी गई है।
Read More...

Advertisement