. A
Mumbai 

नवी मुंबई : मामूली विवाद खूनी झगड़े में बदल गया। इस विवाद में बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड की चाकू मारकर हत्या

 नवी मुंबई : मामूली विवाद खूनी झगड़े में बदल गया। इस विवाद में बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड की चाकू मारकर हत्या उलवे सेक्टर 25 'ए' स्थित वैकुंठ बिल्डिंग में गरबा खेलने जाने को लेकर हुआ मामूली विवाद खूनी झगड़े में बदल गया। इस विवाद में बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर उलवे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे की है। मृतक गार्ड की पहचान उदय केहरि सूद (26) के रूप में हुई है। मुख्य आरोपी का नाम ऋषिकेश रामदास रांजने (27) है, जो एस्टेट एजेंट का काम करता है, जबकि दूसरा आरोपी सूरज रत्नलाल है।
Read More...
National 

नई दिल्ली : 1AC कोच से उतरा परिवार, रेलवे स्टाफ ने पकड़ लिया हाथ, तलाशी में मिला ऐसा सामान रेलवे के अफसरों के उड़ गए होश

नई दिल्ली : 1AC कोच से उतरा परिवार, रेलवे स्टाफ ने पकड़ लिया हाथ, तलाशी में मिला ऐसा सामान रेलवे के अफसरों के उड़ गए होश इंडियन रेलवे के लिए प्रीमियम कोच यानी 1st AC हमेशा से ही लग्जरी और सुविधाओं के लिए जाना जाता है. लेकिन अब सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने रेलवे की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं. यह वीडियो एक परिवार का है, जिस पर आरोप है कि उसने यात्रा के दौरान कोच से चादरें और तौलिए चुरा लिए. यह घटना उस समय सामने आई जब पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के यात्री ट्रेन से उतर रहे थे. प्लेटफॉर्म पर रेलवे स्टाफ ने परिवार को रोककर सामान की जांच की. वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्टाफ परिवार से पूछताछ कर रहा है और वे बार-बार कह रहे हैं “गलती हो गई.” यह मंजर वहां मौजूद अन्य यात्रियों की भीड़ को अपनी ओर खींच लाया. वीडियो की पुष्टि न्यूज18 हिंदी नहीं करता है.
Read More...

Advertisement