bathroom
Mumbai 

मुंबई : सास ने कराया बहू का मर्डर; मुंबई में नौकरानी के परिवार दी सुपारी, बाथरूम में गिरने के दावा झूठा निकला

मुंबई : सास ने कराया बहू का मर्डर; मुंबई में नौकरानी के परिवार दी सुपारी, बाथरूम में गिरने के दावा झूठा निकला मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक महिला की संदिग्ध मौत की जांच ने रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली साजिश का खुलासा किया है. 35 वर्षीय सपना प्रमोद गंजी की मौत को शुरू में बाथरूम में गिरने से हुई दुर्घटना बताया गया था, लेकिन पुलिस जांच में मामला हत्या का निकला. आरोप है कि घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराने से नाराज सास धनलक्ष्मी गंजी ने अपनी बहू की हत्या की साजिश रची और इसके लिए घर में काम करने वाली नौकरानी तथा उसके परिवार की मदद ली. पुलिस के अनुसार हत्या के बदले तीन लाख रुपये देने की बात भी सामने आई है. मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
Read More...
Mumbai 

मुंबई: बाथरूम में रखी बाल्टी में गिरने से 4 साल की मासूम बच्ची की मौत

मुंबई: बाथरूम में रखी बाल्टी में गिरने से 4 साल की मासूम बच्ची की मौत मुंबई के गोरेगांव इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ बाथरूम में रखी बाल्टी में गिरने से 4 साल की एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान आकृति यादव के रूप में हुई है। यह घटना गोरेगांव के राजीव गांधी नगर इलाके की है। जानकारी के अनुसार, मृतक बच्ची शारीरिक रूप से दिव्यांग थी। वह न तो चल सकती थी और न ही बोल सकती थी। मृतक बच्ची राजीव गांधी नगर में अपने माता-पिता, दो भाई-बहनों और रिश्तेदारों के साथ एक संयुक्त परिवार में रहती थी। उसके माता-पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। मृतक बच्ची बचपन से ही मिर्गी की बीमारी से पीड़ित थी और चेंबूर के एक न्यूरोलॉजिस्ट से उसका इलाज भी चल रहा था।
Read More...

Advertisement