bust
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... मुंबई : एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी का बड़ा खुलासा, ₹10.75 करोड़ का सोना जब्त
Published On
By Online Desk
राजस्व खुफिया निदेशालय की मुंबई जोनल यूनिट ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सोने की तस्करी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान 6.859 किलोग्राम 24 कैरेट सोने की धूल बरामद की गई। इसकी कुल कीमत करीब 10.75 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस मामले में पांच बांग्लादेशी नागरिकों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नालासोपारा : पुलिस ने चार घंटे में किया सनसनीखेज अपहरण-लूट का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार
Published On
By Online Desk
महाराष्ट्र के नालासोपारा में पुलिस ने एक सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश किया। खुद को क्राइम ब्रांच का पुलिस अधिकारी बताकर युवक का अपहरण कर 2.69 लाख रुपए लूटने वाले पांच आरोपियों को आचोले पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज चार घंटे के भीतर आरोपियों को पकड़कर बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस अधिकारी के अनुसार, 20 फरवरी 2026 की रात करीब 27 वर्षीय नितेश उमेश सुरजन अपने मित्र के साथ नालासोपारा के लिंक रोड स्थित यूको बैंक रीजेंसी हॉल के पास से अपने बैंक खाते से 2,69,000 रुपए निकालकर लौट रहे थे। मुंबई: 25 हजार में महिलाओं के 'एग्स' का सौदा, पुलिस ने रैकेट को पकड़ा, फोन में मिले चौंकाने वाले सबूत
Published On
By Online Desk
मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (एमएमआर) में आने वाले उल्हासनगर-ठाणे में महिलाओं के गैर-कानूनी तरीके से अंडाणु बेचने के रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा होने के बाद तीन महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की शुरू की है। इन महिलाओं पर आरोप है कि वे आर्थिक तंगी से जूझ रही महिलाओं को टारगेट करती थीं। उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर उनके गर्भाशय से अंडाणु बेचने को गोरखधंधा करती थीं। कोर्ट ने यह गोरखधंधा चलाने वाली महिलाओं को 25 फरवरी तक के लिए पुलिक की हिरासत में भेजा है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला के गर्भाशय के अंडाणु की बिक्री 20 से 25 हजार रुपये में होती थी। नालासोपारा : नाइजीरियंस के खिलाफ कार्रवाई; पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का किया पर्दाफाश
Published On
By Online Desk
नालासोपारा में अवैध रूप से रह रहे नाइजीरियंस के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने मेफेड्रोन और कोकीन की तस्करी करते हुए तीन नाइजीरियन नागरिकों को पकड़कर उनके पास से ९ करोड़ २७ लाख २६ हजार रुपए का नशीला पदार्थ बरामद किया है। लंबे समय से नालासोपारा में अवैध रूप से रह रहे नाइजीरियन नागरिकों के नशे के अवैध कारोबार में लिप्त होने की जानकारी मिलने के बाद बुधवार को पुलिस द्वारा व्यापक धरपकड़ अभियान चलाया गया। 
