Khopoli
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... खोपोली के ज़ेनिथ वॉटरफॉल में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, मुंबई के करीब 80 पर्यटक फंसे
Published On
By Online Desk
महाराष्ट्र के खोपोली स्थित मशहूर ज़ेनिथ वॉटरफॉल में शनिवार को अचानक भारी बारिश के कारण हालात बिगड़ गए, जिससे मुंबई से आए लगभग 80 पर्यटक फंस गए। तेज बारिश के चलते वॉटरफॉल क्षेत्र में पानी का स्तर अचानक बढ़ गया और ओवरफ्लो की स्थिति बन गई, जिससे पर्यटकों का वापसी मार्ग बंद हो गया। जानकारी के अनुसार, मुंबई सेंट्रल, चेंबूर और घाटकोपर क्षेत्र से आए ये पर्यटक सुबह करीब 7 बजे वॉटरफॉल एरिया में पहुंचे थे। मुंबई : उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने खोपोली में मंगेश कालोखे की नृशंस हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे मानवता पर धब्बा बताया
Published On
By Online Desk
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने खोपोली में सामाजिक कार्यकर्ता मंगेश कालोखे (45) की दिनदहाड़े हुई नृशंस हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे मानवता पर धब्बा बताया है। शनिवार को खोपोली पहुंचे शिंदे ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें त्वरित और सबसे सख्त न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। मंगेश कालोखे, पूर्व नगरसेवक थे और हाल ही में वार्ड नंबर-3 से चुनी गई शिवसेना पार्षद मानसी कालोखे के पति थे। खोपोली में एक व्यस्त सड़क पर व्यस्त सड़क पर शिवसेना पार्षद के पति की बेरहमी से हत्या
Published On
By Online Desk
दिन दहाड़े हुई एक खौफनाक हत्या में, रायगढ़ जिले के खोपोली में एक व्यस्त सड़क पर शिवसेना के एक पदाधिकारी और स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता पर हमला कर उनकी हत्या कर दी गई, जब वह अपने बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट रहे थे। पुलिस ने छह नामजद आरोपियों और चार अज्ञात लोगों सहित दस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। मंगेश कालोखे अपनी बेटियों को स्कूल छोड़ने गए थे और लौट रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ। मृतक की पहचान मंगेश कालोखे, 45, के रूप में हुई है, जो खोपोली के राहतवाडे इलाके से हाल ही में चुनी गईं शिवसेना नगर पार्षद मानसी कालोखे के पति थे। हत्या का मकसद राजनीतिक दुश्मनी माना जा रहा है। मुंबई : नक्सलियों से संबंध का आरोप... 44 वर्षीय प्रशांत जलिंदर कांबले उर्फ लैपटॉप खोपोली से गिरफ्तार
Published On
By Online Desk
एटीएस अधिकारियों के अनुसार, कांबले पिछले 6-7 साल से खोपोली में छिपकर रह रहा था और वहां आदिवासी बच्चों को पढ़ा रहा था। पुणे के ताड़ीवाला रोड इलाके का रहने वाला कांबले कंप्यूटर और लैपटॉप रिपेयर का काम करता था, जिसके बाद वो 2010 में मुंबई काम के बहाने घर से निकला और फिर लौटकर नहीं आया। अधिकारियों के अनुसार बाद में वह और संतोष शेलार नामक एक अन्य युवक गढ़चिरोली के जंगलों में सक्रिय माओवादी बन गए। हालांकि जनवरी 2024 में जब संतोष शेलार बीमार हालत में पुणे लौटा, तो एटीएस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि जलिंदर कांबले कबीर कला नामक एक मंच से जुड़ा था। 
