मुंबई : नक्सलियों से संबंध का आरोप... 44 वर्षीय प्रशांत जलिंदर कांबले उर्फ लैपटॉप खोपोली से गिरफ्तार 

Mumbai: Accused of links with Naxalites... 44-year-old Prashant Jalinder Kamble alias Laptop arrested from Khopoli

मुंबई : नक्सलियों से संबंध का आरोप... 44 वर्षीय प्रशांत जलिंदर कांबले उर्फ लैपटॉप खोपोली से गिरफ्तार 

एटीएस अधिकारियों के अनुसार, कांबले पिछले 6-7 साल से खोपोली में छिपकर रह रहा था और वहां आदिवासी बच्चों को पढ़ा रहा था। पुणे के ताड़ीवाला रोड इलाके का रहने वाला कांबले कंप्यूटर और लैपटॉप रिपेयर का काम करता था, जिसके बाद वो 2010 में मुंबई काम के बहाने घर से निकला और फिर लौटकर नहीं आया। अधिकारियों के अनुसार बाद में वह और संतोष शेलार नामक एक अन्य युवक गढ़चिरोली के जंगलों में सक्रिय माओवादी बन गए। हालांकि जनवरी 2024 में जब संतोष शेलार बीमार हालत में पुणे लौटा, तो एटीएस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि जलिंदर कांबले कबीर कला नामक एक मंच से जुड़ा था।

मुंबई : महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) ने 44 वर्षीय प्रशांत जलिंदर कांबले उर्फ लैपटॉप को रायगढ़ जिले के खोपोली से गिरफ्तार किया। कांबले पर नक्सलियों से संबंध होने का आरोप है, जिसके चलते वो 2011 से फरार था। बता दें कि कांबले के खिलाफ 2011 में एक अर्बन नक्सल केस दर्ज किया गया था, जिसमें माओवादी नेता मिलिंद तेलतुंबड़े (जो दो साल पहले गढ़चिरोली में मारा गया था) और एंजेला सोनटक्के भी नामजद थे।

एटीएस अधिकारियों के अनुसार, कांबले पिछले 6-7 साल से खोपोली में छिपकर रह रहा था और वहां आदिवासी बच्चों को पढ़ा रहा था। पुणे के ताड़ीवाला रोड इलाके का रहने वाला कांबले कंप्यूटर और लैपटॉप रिपेयर का काम करता था, जिसके बाद वो 2010 में मुंबई काम के बहाने घर से निकला और फिर लौटकर नहीं आया। 
अधिकारियों के अनुसार बाद में वह और संतोष शेलार नामक एक अन्य युवक गढ़चिरोली के जंगलों में सक्रिय माओवादी बन गए। हालांकि जनवरी 2024 में जब संतोष शेलार बीमार हालत में पुणे लौटा, तो एटीएस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि जलिंदर कांबले कबीर कला नामक एक मंच से जुड़ा था।

इसके साथ ही अधिकारियों ने ये भी कांबले को हाई वैल्यू टारगेट बताया। साथ ही ये भी कहा कि वह कट्टर नक्सली विचारधारा का समर्थक है। गौरतलब है कि नक्सल लिंक कांबले को 2011 में कोर्ट ने फरार घोषित कर गैर-जमानती वारंट और नोटिस जारी किया था। एटीएस की पुणे यूनिट ने गुप्त जानकारी के आधार पर उसे खोपोली से पकड़ा। उसे मुंबई की अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे 13 मई तक एटीएस की हिरासत में भेज दिया गया है।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश 
उप मुख्यमंत्री अजीत पवार के विधानसभा में दिए गए बयान की शिक्षाविदों, रिसर्च गाइड और PhD स्कॉलर्स ने कड़ी आलोचना की
Mumbai: Decision to appoint professors based on the new 60:40 merit-based evaluation formula.
मुंबई : हजारों स्टूडेंट्स को परीक्षा में राहत देने का फैसला; N+2 एलिजिबिलिटी लिमिट के तहत परीक्षा में बैठने का आखिरी मौका
भारत टैक्स पारदर्शिता में मजबूत अगुवा: विदेशी टैक्स चोरी पर 29 हजार करोड़ का हुआ खुलासा