महिला आयोग ने मुंबई पुलिस को नोटिस जारी कर दिशा सालियान की मौत पर रिपोर्ट मांगी

महिला आयोग ने मुंबई पुलिस को नोटिस जारी कर दिशा सालियान की मौत पर रिपोर्ट मांगी

मुंबई : महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने बॉलीवुड अभिनेता दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की कथित आत्महत्या के मामले में मुंबई पुलिस को सोमवार को नोटिस जारी कर अगले दो दिनों में जवाब देने को कहा है।

जून 2020 में हुई सालियान की मौत की परिस्थितियों पर केन्द्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी भाजपा के नेता नारायण राणे द्वारा सवाल उठाए जाने के बाद मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने इस संबंध में शिकायत दर्ज करायी है।

Read More मुंबई : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कांग्रेस में जश्न, मुंबई में बांटी गई मिठाई

महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की प्रमुख रूपाली चाकणकर ने एक बयान में कहा, ‘‘केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे द्वारा संवाददाता सम्मेलन में सालियान के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाए जाने के बाद, इस मामले में कार्रवाई का अनुरोध करते हुए हमें मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर का एक पत्र मिला है।

Read More नागपुर : आत्महत्या करने वाले नीट एस्पिरेंट के माता-पिता ने मुआवज़े और न्याय की मांग की

चाकणकर ने कहा कि पेडनेकर ने सोमवार को शिकायत दर्ज करायी जिसे मालवानी थाने भेजा गया है, क्योंकि सालियान के मौत की घटना इसी थाने के अधिकार क्षेत्र में हुई थी।

Read More मुंबई में ठाकरे भाइयों के 'तिरंगा मोर्चा' पर गुणरत्न सदावर्ते की टिप्पणी; अदालत का दरवाजा खटखटाने की दी चेतावनी

उन्होंने कहा,हमने उनसे पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, प्राथमिकी की प्रति और मामले से संबंधित अन्य दस्तावेजों सहित दो दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

Read More ठाणे में अचानक आई बाढ़ में पर्यटक की मौत, दोस्त लापता; नवी मुंबई बांध में युवक के डूबने की आशंका

वहीं, मालवानी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें अभी तक राज्य महिला आयोग का नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है।

Tags:

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : आवास की आस लगाए बैठे हैं करीब डेढ़ लाख मिल कामगार  मुंबई : आवास की आस लगाए बैठे हैं करीब डेढ़ लाख मिल कामगार 
मुंबई : कॉमेडियन रौनक रजानी का आरोप, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी ने पत्नी को मारी लात, फ्रैक्चर हुई पसली
मुंबई : 7 साल तक टीबी और अस्थमा का इलाज करते रहे मुंबई के डॉक्टर, 10 वर्षीय बच्ची के फेफड़े में फंसा मिला पेन का ढक्कन
ठाणे में अचानक आई बाढ़ में पर्यटक की मौत, दोस्त लापता; नवी मुंबई बांध में युवक के डूबने की आशंका
मुंबई : 800 करोड़ रुपये की ठगी: ईडी की मुंबई से लेकर बंगलूरू तक छापेमारी, क्रिप्टो के जरिए विदेश भेजी गई ठगी की रकम
मुंबई: ओला-उबर जैसे एग्रीगेटर ड्राइवरों के लिए 5 दिन की ट्रेनिंग अनिवार्य, सरकार ने तय किए नए नियम