मुंबई : स्टाम्प ड्यूटी मामले में कार्रवाई, डिप्टी रजिस्ट्रार निलंबित

Mumbai: Action taken in stamp duty case, deputy registrar suspended

मुंबई : स्टाम्प ड्यूटी मामले में कार्रवाई, डिप्टी रजिस्ट्रार निलंबित

मुबई के जॉइंट डिप्टी रजिस्ट्रार ईश्वर देवासी को निलंबित कर दिया गया है। यह घोषणा राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने विधानसभा में की। देवासी पर 3 करोड़ 82 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी डुबाने और गैर-कानूनी तरीके से रजिस्ट्री करने का आरोप है।

मुंबई : मुबई के जॉइंट डिप्टी रजिस्ट्रार ईश्वर देवासी को निलंबित कर दिया गया है। यह घोषणा राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने विधानसभा में की। देवासी पर 3 करोड़ 82 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी डुबाने और गैर-कानूनी तरीके से रजिस्ट्री करने का आरोप है।

 

Read More ठाणे में लोन विवाद में दुकानदार का अपहरण

मंत्री बावनकुले ने साफ किया कि इस मामले की विभागीय जांच अगले तीन महीने में पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। देवासी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकार इस मामले में क्रिमिनल केस फाइल करने पर भी विचार कर रही है। इस मामले से जुड़ी प्रॉपर्टी की मार्केट वैल्यू करीब 100 करोड़ रुपये है।

Read More वसई-विरार मनपा खर्च करेगी 24 करोड़ रुपए... अप्रैल के पहले सप्ताह शुरू होगी नाला सफाई 

स्टांप ड्यूटी वसूलने के साथ-साथ प्रशासनिक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। विधायक रत्नाकर गुट्टे ने यह मुद्दा सदन में उठाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि देवासी ने अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए जुहू में एक प्रॉपर्टी की स्टाम्प ड्यूटी बिना वसूले गलत तरीके से रजिस्ट्री कर दी थी।

Read More मुंबई मनपा ने म्हाडा को नोटिस भेजकर खार और बांद्रा की ३२ इमारतों का पानी काटने की दी चेतावनी !