मुंबई : वार्ड बॉय ने डॉक्टर बनकर लगा दिया इंजेक्शन, महिला की मौत, नवी मुंबई की घटना हैरान कर देगी

Mumbai: Ward boy posing as a doctor administers injection, woman dies; incident in Navi Mumbai will shock you.

मुंबई : वार्ड बॉय ने डॉक्टर बनकर लगा दिया इंजेक्शन, महिला की मौत, नवी मुंबई की घटना हैरान कर देगी

नवी मुंबई के वाशी में पुलिस ने एक वार्ड बॉय को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वार्ड बॉय खुद को डॉक्टर बता रहा था और उसने कथित तौर पर एक 21 साल की महिला को दो इंजेक्शन दिए, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला हार्मोनल डिसऑर्डर से पीड़ित थी। यह घटना 5 फरवरी को हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नवी मुंबई : नवी मुंबई के वाशी में पुलिस ने एक वार्ड बॉय को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वार्ड बॉय खुद को डॉक्टर बता रहा था और उसने कथित तौर पर एक 21 साल की महिला को दो इंजेक्शन दिए, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला हार्मोनल डिसऑर्डर से पीड़ित थी। यह घटना 5 फरवरी को हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Read More मुंबई : एसीबी ने पुलिस कांस्टेबल रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में रंगे हाथों पकड़ा

वार्ड बॉय का काम करता था आरोपी
वाशी पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर शशिकांत चांदेकर ने बताया कि आरोपी संदेश पश्ते मानखुर्द का रहने वाला है और अंधेरी के एक नर्सिंग होम में वार्ड बॉय का काम करता है। वहीं, मृतक महिला की पहचान प्रचिति भुवड़ के तौर पर हुई है, जो वाशी सेक्टर 11 में गिरधर निवास बिल्डिंग में रहती थी। महिला के पिता भीकूराम भुवड़ की 6 फरवरी को शिकायत के बाद पुलिस ने पश्ते के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत गैर-इरादतन हत्या और धोखाधड़ी के लिए एफआईआर दर्ज की और उसे गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे 10 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।

Read More मुंबई:  पत्नी के साथ तीखी बहस; गुस्सा जाहिर करने बच्ची को जमीन पर पटक दिया

मेडिकल लापरवाही से हुई मौत
वाशी एनएमएमसी हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. प्रशांत जावड़े ने कहा कि यह मेडिकल लापरवाही से मौत का मामला है, इसलिए महिला के पोस्टमॉर्टम के बाद शुरुआती ऑटोप्सी रिपोर्ट में मौत के कारण के लिए एक राय रखी गई है। उन्होंने बताया कि विसरा सैंपल हिस्टोपैथोलॉजी के लिए सुरक्षित रखा गया है और मौत के कारण की पुष्टि के लिए कलिना एफएसएल भेजा गया है। 

Read More मुंबई लोकल ट्रेन से यात्रा करने वाले लाखों लोगों को जल्दी ही एक चमचमाती ट्रेन में सफर करने का मौका मिलने वाला है 

5 फरवरी को इलाज के लिए लिया था अपॉइंटमेंट
मृतक महिला के पिता ने बताया कि उनकी बेटी को पॉलीसिस्टिक ओवेरियन डिजीज (पीसीओडी) है और उनकी भतीजी प्रियंका महादिक ने इलाज के लिए संदेश पश्ते को दिखाने का सुझाव दिया था। संदेश पश्ते दावा करता था कि वह एक डॉक्टर है और इलाज के लिए घर पर आता-जाता है। प्रियंका महादिक ने पहले भी इसी तरह की बीमारी के लिए संदेश पश्ते से इलाज करवाया था और ठीक हो गया था। इसके बाद यकीन होने पर पीड़ित प्रचिति भुवड़ ने 5 फरवरी को इलाज के लिए संदेश पश्ते से अपॉइंटमेंट लिया था।

Read More मुंबई लोकल ट्रेन सिस्टम की आर्थिक और वित्तीय स्थिति का अध्ययन करने के लिए ₹5 करोड़ की स्टडी शुरू 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

नई दिल्ली : अब एआई जनरेटेड कंटेंट पर लगाना होगा वाटरमार्क, सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए जारी किया आदेश नई दिल्ली : अब एआई जनरेटेड कंटेंट पर लगाना होगा वाटरमार्क, सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए जारी किया आदेश
जयपुर : दो जापानी पर्यटक लापता: रेस्टोरेंट जाने के बाद नहीं लौटे; टैक्सी चालक की शिकायत पर FIR दर्ज
मुंबई : पुलिस ने दहिसर चेक पोस्ट के पास कंटेनर से 58 लाख का प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया
मुंबई : फ्री एंट्री, क्यूआर कोड और हजारों रंग, काला घोड़ा फेस्टिवल में उमड़ा कला प्रेमियों का सैलाब
मुंबई : पहले हुआ शिकार, फिर खुद बन गया ठग; मुंबई पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी का कंबोडिया कनेक्शन भी 
मुंबई : लिंकिंग रोड पर दुकान के बाहर खड़े युवकों पर गिरा बिल्डिंग का स्लैब, मालिक के खिलाफ FIR दर्ज