मुंबई-बेंगलुरु को पछाड़कर इस शहर के हवाईअड्डे ने जीता ‘बेस्ट एयरपोर्ट ऑफ द ईयर’ का खिताब, लिस्ट में बिहार भी शामिल

This city's airport beats Mumbai and Bengaluru to win the 'Best Airport of the Year' award, with Bihar also included in the list.

मुंबई-बेंगलुरु को पछाड़कर इस शहर के हवाईअड्डे ने जीता ‘बेस्ट एयरपोर्ट ऑफ द ईयर’ का खिताब, लिस्ट में बिहार भी शामिल

हैदराबाद में आयोजित विंग्स इंडिया 2026 ने इस बार भारतीय एविएशन सेक्टर की बदलती तस्वीर को पूरी तरह उजागर कर दिया। देश के सबसे बड़े और चर्चित महानगरों मुंबई और बेंगलुरु को पीछे छोड़ते हुए दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने ‘बेस्ट एयरपोर्ट ऑफ द ईयर’ का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया। इस मंच से न सिर्फ बड़े एयरपोर्ट्स और एयरलाइंस को पहचान मिली, बल्कि उन राज्यों और क्षेत्रों को भी सम्मानित किया गया, जो अब तक एविएशन के मामले में पीछे माने जाते थे। खास बात यह रही कि बिहार का नाम भी अवॉर्ड पाने वाले राज्यों की लिस्ट में शामिल हुआ।

मुंबई : हैदराबाद में आयोजित विंग्स इंडिया 2026 ने इस बार भारतीय एविएशन सेक्टर की बदलती तस्वीर को पूरी तरह उजागर कर दिया। देश के सबसे बड़े और चर्चित महानगरों मुंबई और बेंगलुरु को पीछे छोड़ते हुए दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने ‘बेस्ट एयरपोर्ट ऑफ द ईयर’ का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया। इस मंच से न सिर्फ बड़े एयरपोर्ट्स और एयरलाइंस को पहचान मिली, बल्कि उन राज्यों और क्षेत्रों को भी सम्मानित किया गया, जो अब तक एविएशन के मामले में पीछे माने जाते थे। खास बात यह रही कि बिहार का नाम भी अवॉर्ड पाने वाले राज्यों की लिस्ट में शामिल हुआ।

 

Read More मुंबई : जालसाजों के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़; डुप्लीकेट आधार कार्ड और पैन कार्ड का इस्तेमाल कर बैंकों से फाइनेंस कराकर कारें खरीदते थे. 

दिल्ली एयरपोर्ट बना देश का सर्वश्रेष्ठ हवाईअड्डा
विंग्स इंडिया 2026 के अवॉर्ड्स में दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड को ‘बेस्ट एयरपोर्ट ऑफ द ईयर’ चुना गया। बेहतर यात्री सुविधाएं, टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल, सस्टेनेबिलिटी और ऑपरेशनल एफिशिएंसी के दम पर दिल्ली एयरपोर्ट ने यह उपलब्धि हासिल की। वहीं, सालाना 25 मिलियन से ज्यादा यात्रियों को संभालने वाली कैटेगरी में केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बेंगलुरु को बेस्ट एयरपोर्ट का खिताब मिला। 

Read More मुंबई :न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के जमाकर्ताओं को 25,000 तक निकासी की अनुमति 

अलग-अलग कैटेगरी में इन एयरपोर्ट्स ने मारी बाजी
यात्रियों की संख्या के आधार पर भी कई एयरपोर्ट्स को सम्मान मिला।
10 से 25 मिलियन पैसेंजर प्रति वर्ष की कैटेगरी में पुणे एयरपोर्ट को टॉप अवॉर्ड मिला।
5 से 10 मिलियन पैसेंजर सेगमेंट में लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बेस्ट एयरपोर्ट चुना गया।
5 मिलियन से कम यात्रियों वाली कैटेगरी में वीर सावरकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, पोर्ट ब्लेयर ने बाज़ी मारी।
वहीं, ईटानगर का होलांगी एयरपोर्ट RCS-UDAN स्कीम के तहत बेस्ट एयरपोर्ट बना।

Read More मुंबई : विशेष एसीबी अदालत के आदेश को चुनौती देने के लिए कानूनी कदम उठाएगा सेबी

एयरलाइंस और कनेक्टिविटी को भी मिली पहचान
एयरलाइंस की बात करें तो इंडिगो को बेस्ट एविएशन सर्विस प्रोवाइडर का अवॉर्ड मिला। एयर इंडिया एक्सप्रेस को डोमेस्टिक कनेक्टिविटी और स्टार एयर को रीजनल/UDAN कनेक्टिविटी के लिए सम्मानित किया गया। वहीं HAL को ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लिए विशेष अवॉर्ड दिया गया। 

Read More मुंबई: CM फडणवीस ने महाराष्ट्र पुलिस सम्मेलन में भाग लिया... विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई