मुंबई : कांग्रेस का कैसे बढ़ सकता है जनाधार, शिवसेना प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने दी ये सलाह

Mumbai: Shiv Sena spokesperson Krishna Hegde gives advice on how Congress can increase its support base.

 मुंबई : कांग्रेस का कैसे बढ़ सकता है जनाधार, शिवसेना प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने दी ये सलाह

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट द्वारा लैंड फॉर जॉब मामले में लालू प्रसाद यादव परिवार के खिलाफ आरोप तय किए जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में सियासत तेज हो गई है। इस मामले को लेकर विभिन्न दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी क्रम में शिवसेना के प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने लालू यादव और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिवसेना प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में जमीन लेकर उसके बदले नौकरी देने का काम किया जा रहा था। इन सभी घोटालों में लालू यादव और उनका परिवार शामिल रहा है। हेगड़े ने कहा कि कोर्ट ने इस मामले में जो निर्देश दिए हैं, उन पर पूरी तरह अमल होगा और पुलिस तथा जांच एजेंसियां अपना काम करेंगी।

मुंबई : दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट द्वारा लैंड फॉर जॉब मामले में लालू प्रसाद यादव परिवार के खिलाफ आरोप तय किए जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में सियासत तेज हो गई है। इस मामले को लेकर विभिन्न दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी क्रम में शिवसेना के प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने लालू यादव और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिवसेना प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में जमीन लेकर उसके बदले नौकरी देने का काम किया जा रहा था। इन सभी घोटालों में लालू यादव और उनका परिवार शामिल रहा है। हेगड़े ने कहा कि कोर्ट ने इस मामले में जो निर्देश दिए हैं, उन पर पूरी तरह अमल होगा और पुलिस तथा जांच एजेंसियां अपना काम करेंगी।

 

Read More कुर्ला में एक दर्दनाक सड़क हादसा

कांग्रेस द्वारा एआईएमआईएम को भाजपा की बी-टीम बताए जाने पर कृष्णा हेगड़े ने कहा कि पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में एआईएमआईएम का पूरी तरह सफाया हो गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना और बाद में अजित पवार की एनसीपी ने मिलकर सरकार बनाई है। साथ ही पिछले स्थानीय निकाय चुनावों में भी पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर महायुति का दबदबा रहा, जबकि एआईएमआईएम का कहीं कोई नामोनिशान नहीं दिखा। हेगड़े ने कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस का वोटबैंक काम न करने या जनता की अपेक्षाओं पर खरा न उतरने की वजह से लगभग शून्य हो चुका है।

Read More मुंबई : आरटीओ के दो अधिकारि फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस घोटाले के मामले में निलंबित

कांग्रेस पार्टी को आत्मचिंतन करना चाहिए, अपने कार्यकर्ताओं को मजबूत करना चाहिए और जमीनी स्तर पर जनता की सेवा में लगना चाहिए, तभी उसका जनाधार बढ़ सकता है। हालांकि पिछले 10-12 वर्षों में कांग्रेस ने ऐसा कोई ठोस प्रयास नहीं किया है। राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए शिवसेना प्रवक्ता ने कहा कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी लगभग 100 चुनाव हार चुकी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसके लिए भाजपा या अन्य राजनीतिक दलों को दोष देना गलत है और कांग्रेस को अपनी विफलताओं की जिम्मेदारी खुद लेनी चाहिए।

Read More मुंबई : जे.जे. में बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर की अत्याधुनिक सुविधा 

पश्चिम बंगाल में ईडी की छापेमारी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर फाइलें छीने जाने के मामले पर कृष्णा हेगड़े ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) एक स्वायत्त संस्था है और जहां उसे संदेह होता है, वहां वह कार्रवाई करती है। उन्होंने कहा कि आई-पैक संस्था पर कार्रवाई के दौरान ईडी को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। हेगड़े के अनुसार, छापेमारी के समय जब ईडी टीएमसी कार्यालय में दस्तावेज की जांच कर रही थी, तब ममता बनर्जी की टीम और पुलिस ने ईडी अधिकारियों से उनकी पहचान पूछी और दस्तावेज छीने, जो पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी एक पक्ष को दोषी ठहराना उचित नहीं है। 

Read More मुंबई: झटका मीट बेचने वाले दुकानदारों को सर्टिफिकेट - नितेश राणे 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई में चल रही उत्तर भारत जैसी भयंकर लू, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट मुंबई में चल रही उत्तर भारत जैसी भयंकर लू, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
मुंबई : 'तू एक दिन फ्रिज में मिलेगी...', मुंबई में डेंटिस्ट छात्रा ने किया सुसाइड; 'श्रद्धा वालकर हत्याकांड' से कैसे जुड़ी कहानी?
मुंबई : मुंबई मेट्रो में बच्चे ने किया खतरनाक स्टंट, वीडियो देख प्रशासन का बढ़ गया पारा, जारी की चेतावनी
मुंबई : सरकारी महिला कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सुनेत्रा पवार ने किया ‘कम अर्ली–गो अर्ली’ योजना का ऐलान
मुंबई-अहमदाबाद रूट पर दौड़ेगी भारत में बनी बुलेट ट्रेन, अगस्त 2027 तक सूरत से वापी के बीच संचालन, पढ़िए अपडेट्स
मुंबई : 80 किमी. लंबाई, 3,839 करोड़ लागत; बनने जा रहा दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे का ये 4 लेन सेक्शन