नई दिल्ली : ईडी की छापेमारी के खिलाफ कल रैली निकालेंगी ममता बनर्जी; भाजपा ने किया पलटवार

New Delhi: Mamata Banerjee to hold rally tomorrow against ED raids; BJP retaliates

नई दिल्ली : ईडी की छापेमारी के खिलाफ कल रैली निकालेंगी ममता बनर्जी; भाजपा ने किया पलटवार

राजनीतिक परामर्श कंपनी आईपीएसी के कार्यालय पर ईडी की छापेमारी के विरोध में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुक्रवार को प्रदर्शन करेंगी। तृणमूल कांग्रेस सूत्रों ने यह जानकारी दी। टीएमसी को राजनीतिक परामर्श देने के अलावा, आईपीएसी पार्टी के आईटी और मीडिया संचालन का भी प्रबंधन करती है। सूत्रों ने बताया कि टीएमसी सुप्रीमो बनर्जी दोपहर दो बजे जादवपुर 8बी बस स्टैंड से हाजरा मोड़ तक मार्च का नेतृत्व करेंगी।

 

नई दिल्ली : राजनीतिक परामर्श कंपनी आईपीएसी के कार्यालय पर ईडी की छापेमारी के विरोध में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुक्रवार को प्रदर्शन करेंगी। तृणमूल कांग्रेस सूत्रों ने यह जानकारी दी। टीएमसी को राजनीतिक परामर्श देने के अलावा, आईपीएसी पार्टी के आईटी और मीडिया संचालन का भी प्रबंधन करती है। सूत्रों ने बताया कि टीएमसी सुप्रीमो बनर्जी दोपहर दो बजे जादवपुर 8बी बस स्टैंड से हाजरा मोड़ तक मार्च का नेतृत्व करेंगी।

 

Read More दिल्‍ली : फार्महाउस से 12 करोड़ रुपए की लाल चंदन की लकड़ी जब्त

Read More नई दिल्‍ली : दीपावली से खिला कारोबार, बाजारों में उमड़ी रौनक... कारोबार 5 लाख करोड़ के पार पहुंचने की उम्मीद

उन्होंने ईडी की कार्रवाई को 'राजनीतिक रूप से प्रेरित' बताया और कहा कि इसका मकसद विधानसभा चुनावों से पहले सत्तारूढ़ पार्टी को डराना है। यह घोषणा ममता बनर्जी के गुरुवार को आई-पैक प्रमुख प्रतीक जैन के कोलकाता स्थित आवास पर अचानक पहुंचने के कुछ घंटों बाद हुई है। ईडी की तलाशी के दौरान बनर्जी ने आरोप लगाया था कि केंद्रीय एजेंसी तृणमूल कांग्रेस के अंदरूनी दस्तावेजों, हार्ड डिस्क और चुनाव रणनीति से जुड़े संवेदनशील डिजिटल डाटा को जब्त करने का प्रयास कर रही है।

Read More नई दिल्ली : क्या बॉम्बे हाई कोर्ट छुट्टी पर है? सुप्रीम कोर्ट का सवाल

साक्ष्यों के आधार पर ली जा रही तलाशी: ईडी
प्रवर्तन निदेशालय की ओर से भी बयान जारी किया गया है। ईडी ने कहा, तलाशी साक्ष्यों के आधार पर है और किसी भी राजनीतिक दल को लक्षित नहीं करती है। तलाशी 10 स्थानों (पश्चिम बंगाल में छह और दिल्ली में चार) पर की जा रही है। मामला अवैध कोयला तस्करी से जुड़ा है। इसका संबंध नकद लेन-देन, हवाला के जरिये पैसे के ट्रांसफर और ऐसे ही अन्य वित्तीय गतिविधियों से है। किसी भी पार्टी कार्यालय की तलाशी नहीं ली गई है। तलाशी किसी भी चुनाव से जुड़ी नहीं है और धनशोधन के खिलाफ नियमित कार्रवाई का हिस्सा है। स्थापित कानून सुरक्षा उपायों के अनुसार सख्ती से तलाशी की जा रही है। 

Read More नई दिल्ली : दोषी सेक्स ट्रैफिकर जेफरी एपस्टीन और भारतीय बिजनेसमैन अनिल अंबानी के बीच “कई ईमेल” का लेन-देन हुआ था - एक्टिविस्ट-वकील प्रशांत भूषण