मुंबई : नवाब मलिक को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ा झटका; पीएमएलए की एक विशेष अदालत ने किया आरोप तय

Mumbai: Nawab Malik suffers major setback in money laundering case; charges framed by a special PMLA court

मुंबई : नवाब मलिक को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ा झटका; पीएमएलए की एक विशेष अदालत ने किया आरोप तय

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ा झटका लगा है। पीएमएलए की एक विशेष अदालत ने नवाब मलिक के खिलाफ आरोप तय कर दिया है। यह मामला साल 2022 के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के केस से जुड़ा है। ईडी ने नवाब मलिक को फरवरी 2022 में गिरफ्तार किया था। आरोप है कि उन्होंने दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर की मदद से मुंबई के कुर्ला में लगभग तीन एकड़ की जमीन को गलत तरीके से कब्जे में लिया। इस सौदे में 16 करोड़ रुपए की अपराध से जुड़ी रकम शामिल होने का आरोप है। फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया गया है।

मुंबई : महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ा झटका लगा है। पीएमएलए की एक विशेष अदालत ने नवाब मलिक के खिलाफ आरोप तय कर दिया है। यह मामला साल 2022 के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के केस से जुड़ा है। ईडी ने नवाब मलिक को फरवरी 2022 में गिरफ्तार किया था। आरोप है कि उन्होंने दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर की मदद से मुंबई के कुर्ला में लगभग तीन एकड़ की जमीन को गलत तरीके से कब्जे में लिया। इस सौदे में 16 करोड़ रुपए की अपराध से जुड़ी रकम शामिल होने का आरोप है। फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया गया है।

 

Read More सिंधुदुर्ग: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस लापरवाह तरीके से शासन कर रहे हैं और उनके मंत्रिमंडल का हर मंत्री एक नमूना है - हर्षवर्धन सपकाल 

दाऊद इब्राहिम की संपत्ति से जुड़े पीएमएलए मामले में एनसीपी नेता नवाब मलिक ने खुद को निर्दोष बताया, जिसके बाद विशेष पीएमएलए अदालत ने उनके खिलाफ आरोप तय कर दिया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान नवाब मलिक के वकील ने कहा था कि इस केस को लेकर हमने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। इस याचिका पर पिछली सुनवाई के दौरान एएसजी अनिल सिंह ने हाईकोर्ट से कहा था कि वो इस केस से जुड़े दस्तावेज आरोपी पक्ष को देंगे और तब तक चार्ज फ्रेम नहीं किया जाएगा।

Read More छत्रपति संभाजीनगर : नाबालिग लड़की के माता-पिता पर हमला; आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

वहीं, इससे पहले पीएमएलए की एक विशेष अदालत ने मलिक और उनकी कंपनी की ओर से दायर डिस्चार्ज याचिका को खारिज कर दिया है। मलिक की कंपनी 'मलिक इन्फ्रास्ट्रक्चर' की ओर से डिस्चार्ज याचिका दायर की गई थी। कंपनी की ओर से कहा गया कि ईडी का पूरा मामला अंदाजों और अनुमान पर आधारित है, क्योंकि जिस समय कथित अवैध सौदा हुआ, उस समय कंपनी का अस्तित्व ही नहीं था।

Read More मुंबई : वाल्मिक कराड के खिलाफ आपराधिक मामलों को फिर से खोलने की मांग

कोर्ट ने कंपनी की दलीलों को खारिज करते हुए कहा कि मामले में पर्याप्त प्राथमिक सबूत मौजूद हैं। कोर्ट ने कहा कि शुरुआती जांच से यह स्पष्ट होता है कि नवाब मलिक ने डी-कंपनी से जुड़ी हसीना पारकर, सलीम पटेल और आरोपी सरदार खान के साथ मिलकर कुर्ला स्थित एक कीमती प्लॉट को अवैध रूप से कब्जे में लिया और फिर उसे मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए वैध बनाने की कोशिश की। इस प्लॉट में 16 करोड़ रुपए की अपराध से अर्जित धन शामिल बताया गया है।

Read More नासिक : कार में करीब 500 किलोग्राम 'बीफ' ले जाने के आरोप में छह लोग गिरफ्तार

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

Holi 2026 Mumbai: मुंबई में होली के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई में 16,727 चालान  वसूले ₹1.99 करोड़ Holi 2026 Mumbai: मुंबई में होली के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई में 16,727 चालान वसूले ₹1.99 करोड़
मुंबई: ATS ने प्रतिबंधित आतंकी ग्रुप्स से लिंक होने की वजह से कुर्ला, गोवंडी, शिवाजी नगर में तलाशी ली
ठाणे में प्रदर्शनकारियों ने VSR एयरक्राफ्ट की होलिका जलाई, अजित पवार की मौत की जांच की मांग की
Pune : नागरिक अब हर सोमवार को बिना अपॉइंटमेंट के सीधे पुलिस कमिश्नर से मिल सकते है
मुंबई के बोरीवली इलाके में ज्वेलरी शॉप में 7.88 करोड़ की चोरी, मामले में तीन गिरफ्तार
पुणे कोरेगांव पार्क-मुंधवा रोड पर रॉयर फार्म में होली प्रोग्राम के दौरान लाइट गर्डर गिरने से 15 से 16 लोगों के घायल होने की खबर