मुंबई में ठंड ने दी दस्‍तक, अब तक का सबसे कम तापमान दर्ज 

Cold wave hits Mumbai, lowest temperature ever recorded

मुंबई में ठंड ने दी दस्‍तक, अब तक का सबसे कम तापमान दर्ज 

मुंबई में मौसम ने करवट ली और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया। यह इस मौसम में पहली बार हुआ है, जो शहर में हल्‍की शीत ऋतु के आगमन का संकेत है। यह ठंडी सुबह मुंबई के लिए सामान्य है, क्योंकि नवंबर और दिसंबर के महीनों में शहर में हल्की ठंड महसूस होने लगती है लेकिन रविवार को तापमान घटने से मुंबईकरों को सुबह ठिठुरन महसूस हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग  के सांताक्रूज़ वेधशाला के अनुसार, रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मुंबई : मुंबई में मौसम ने करवट ली और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया। यह इस मौसम में पहली बार हुआ है, जो शहर में हल्‍की शीत ऋतु के आगमन का संकेत है। यह ठंडी सुबह मुंबई के लिए सामान्य है, क्योंकि नवंबर और दिसंबर के महीनों में शहर में हल्की ठंड महसूस होने लगती है लेकिन रविवार को तापमान घटने से मुंबईकरों को सुबह ठिठुरन महसूस हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग  के सांताक्रूज़ वेधशाला के अनुसार, रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.3 डिग्री कम था। वहीं, कोलाबा वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम रहा। ज़्यादा जानें होम थिएटर सिस्टम लाइफस्टाइल उत्पाद खेल ट्रेंडिंग न्यूज़ अलर्ट ज्योतिषीय परामर्श माउस समाचार सदस्यता मुंबई में दिन में कैसा रहा मौसम? शहर में दिन का तापमान भी सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

 

Read More मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में पालतू कुत्ते पर बेरहमी से हमला किया गया।

आईएमडी कोलाबा वेधशाला ने अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस बताया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। जबकि, आईएमडी सांताक्रूज़ वेधशाला में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम रहा। इस सप्‍ताह कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग ने आगामी सप्ताह के लिए मुंबई और आस-पास के क्षेत्रों, जैसे ठाणे और नवी मुंबई में ठंड बढ़ने का पूर्वानुमान लगाया है। मुंबई और इसके पड़ोसी जिलों में आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे ठंड का एहसास होगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग मुंबई की वैज्ञानिक शुभांगी भूटे ने बताया, "फिलहाल बेमौसम बारिश के कोई संकेत नहीं हैं। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से तापमान गिरेगा। मौसम शुष्क और आसमान साफ रहेगा।"

Read More बच्चे को मां से न मिलने देना 'क्रूरता' के बराबर - बॉम्बे हाईकोर्ट

मुंबई ने शनिवार को थोड़ी राहत की साँस ली, क्योंकि शहर की वायु गुणवत्ता लगातार दूसरे दिन 'मध्यम' श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आँकड़ों के अनुसार, मुंबई का कुल वायु गुणवत्ता सूचकांक 104 दर्ज किया गया।

Read More ठाणे : एंटी नारकोटिक्स इन एक्शन... दो अलग अलग मामलों में लगभग 11 लाख के अम्लीय पदार्थ जब्त !

एक्‍सपर्ट ने मुंबईकरों को किया अलर्ट हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून और सर्दियों के बीच के इस संक्रमण काल में ऐसे उतार-चढ़ाव आम हैं, जब हवा के पैटर्न और आर्द्रता में बदलाव प्रदूषण के स्तर को प्रभावित करते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि मध्यम हवा के लंबे समय तक संपर्क में रहने से भी हल्की साँस संबंधी परेशानी हो सकती है, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और हृदय या फेफड़ों की बीमारी वाले संवेदनशील समूहों के लिए।

Read More मुंबई : 20 दिसंबर तक मुफ्त में खुला रहेगा; दो दिन में 1500 लोगों ने की पोर्ट की सैर

मानसून की वापसी के बाद, सभी निर्माण गतिविधियों के शुरू होने और शुष्क मौसम के कारण मुंबई की वायु गुणवत्ता प्रभावित हुई थी। पर्यावरण विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि आने वाले हफ्तों में मुंबई की वायु गुणवत्ता और बिगड़ सकती है, क्योंकि आर्द्रता कम होने और ठंडा तापमान प्रदूषकों को जमीन के करीब फँसा लेगा। वाहनों से होने वाला उत्सर्जन, चल रहे निर्माण कार्य और बुनियादी ढाँचा परियोजनाओं से उड़ने वाली धूल शहर के प्रदूषण स्तर में प्रमुख कारण बने हुए हैं।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

 मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल  मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल 
सुप्रीम कोर्ट ने केरल HC के आदेश पर लगाई रोक, मुनंबम जमीन विवाद में यथास्थिति बरकरार रखने का दिया निर्देश
नई दिल्ली : चार साल तक केंद्रीय कर्मियों-पेंशनरों को होगा 10% का आर्थिक नुकसान, सैलरी पर पड़ सकता है असर
राज्य सरकार ने बाबुलनाथ मंदिर कॉम्प्लेक्स के एक हिस्से की ज़मीन की लीज़ को 30 साल के लिए मामूली 1 पर रिन्यू कर दिया
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट; यात्रियों का स्वागत मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी की 12 फुट की मूर्ति से होगा
मुंबई : ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक तेज़ रफ़्तार टेम्पो ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, मौत