मुंबई : बोनट पर युवती को बैठाकर तेज गति से वाहन चलाने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Mumbai: Man arrested for rash driving with girl on bonnet

मुंबई : बोनट पर युवती को बैठाकर तेज गति से वाहन चलाने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

महाराष्ट्र में आपसी विवाद के बाद कार के बोनट पर युवती को बैठाकर तेज गति से वाहन चलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। वाहन के चलते ही युवती बोनट पर से गिरकर घायल हो गई। यहां एक अधिकारी ने बताया कि बोरीवली पश्चिम में बृहस्पतिवार को हुई इस घटना के लिए आरोपी विनीत घिया (32) पर लापरवाही से गाड़ी चलाने और एक युवती पर शारीरिक हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

मुंबई : महाराष्ट्र में आपसी विवाद के बाद कार के बोनट पर युवती को बैठाकर तेज गति से वाहन चलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। वाहन के चलते ही युवती बोनट पर से गिरकर घायल हो गई। यहां एक अधिकारी ने बताया कि बोरीवली पश्चिम में बृहस्पतिवार को हुई इस घटना के लिए आरोपी विनीत घिया (32) पर लापरवाही से गाड़ी चलाने और एक युवती पर शारीरिक हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

 

Read More मुंबई : बांद्रा वर्ली सी लिंक पर डिवाइडर से टकराने के बाद व्यक्ति के खिलाफ नशे में गाड़ी चलाने का मामला दर्ज

अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले घिया और पीड़िता की दोस्ती हुई थी। पीड़िता एक स्पा में काम करती है और वे दोनों पब में गए थे। अधिकारी ने बताया कि कार से घर लौटते समय किसी मुद्दे पर उनमें बहस हो गई जिसके बाद आरोपी ने युवती का मोबाइल फोन छीन लिया और वह वाहन से बाहर निकलकर बोनट पर बैठ गई। उन्होंने बताया कि युवती के बोनट पर बैठते ही घिया ने कार तेजी से चलाई जिससे वह गिर गई और फिर आरोपी भाग गया। उन्होंने बताया कि उस समय दोनों नशे में थे।

Read More मुंबई से गोवा 6 घंटे में; जल्द ही रो-रो सेवा शुरू करने का प्रयास 

अधिकारी ने बताया कि आसपास के स्थानीय लोगों ने घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Read More मुंबई:  ‘डंकी रूट’; क्राइम ब्रांच ने एयरपोर्ट में प्रवेश करने से लेकर फ्लाइट में चढ़ने तक की पूरी कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया