दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस पुलिया से नीचे गिरी; दो लोगों की मौत, चालक घायल

An ambulance carrying patients fell off a culvert on the Delhi-Mumbai Expressway; two people died and the driver was injured

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस पुलिया से नीचे गिरी; दो लोगों की मौत, चालक घायल

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर सीतामऊ तहसील के ग्राम सेदरा माता के समीप मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस पुलिया से नीचे जा गिरी। इसमे दो लोगों की मौत हो गई। वहीं चालक गंभीर घायल है। मिली जानकारी के अनुसार, हादसा शुक्रवार देर रात 12 बजे के करीब हुआ। बताया जा रहा है कि जावरा तरफ की से मरीजों को लेकर एंबुलेंस दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे की तरफ जा रही थी। तभी सीतामऊ तहसील के ग्राम सेदरा माता और भुवानगढ़ के बीच में पुलिया से नीचे जा गिरी।

 

नई दिल्ली : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर सीतामऊ तहसील के ग्राम सेदरा माता के समीप मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस पुलिया से नीचे जा गिरी। इसमे दो लोगों की मौत हो गई। वहीं चालक गंभीर घायल है। मिली जानकारी के अनुसार, हादसा शुक्रवार देर रात 12 बजे के करीब हुआ। बताया जा रहा है कि जावरा तरफ की से मरीजों को लेकर एंबुलेंस दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे की तरफ जा रही थी। तभी सीतामऊ तहसील के ग्राम सेदरा माता और भुवानगढ़ के बीच में पुलिया से नीचे जा गिरी।

 

Read More विरार : रामाबाई अपार्टमेंट का एक हिस्सा अचानक ढह गया; 3 लोगों की मौत, कई लोग घायल

कैसे हुई घटना?
लेकिन एम्बुलेंस पुलिया से नीचे गिरी होने के कारण किसी को पता नहीं चला। सुबह जब स्थानीय लोग खेत पर गए तो पुलिस ओर ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद कड़ी मशक्कत कर घायल ड्राइवर को निकाला गया।

Read More नालासोपारा : करंट लगने से 42 वर्षीय शख्स की मौत, विकासक और ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज...

काफी देर तक एंबुलेंस में फंसा रहा चालक
हादसे में मरीज सहित दो लोगों की मौत हो गई। एंबुलेंस ड्राइवर गाड़ी में फंस गया था। सुबह लगभग 7 बजे चालक को बाहर निकाला गया। एंबुलेंस में 3 लोग सवार थे जिसमें से 2 की मौत हो चुकी है घायल चालक का उपचार चल रहा है और घायल चालक का उपचार चल रहा है।

Read More भिवंडी : ऑटो रिक्शा व मोटरसाइकिल आमने-सामने टकराई; एक युवक की मौत, छह गंभीर रूप से घायल