मुंबई के दूसरे सी लिंक का निर्माण कार्य जल्द दोबारा शुरू होगा

Construction work on Mumbai's second sea link will resume soon.

मुंबई के दूसरे सी लिंक का निर्माण कार्य जल्द दोबारा शुरू होगा

मानसून की विदाई के बाद मुंबई के दूसरे सी लिंक का निर्माण कार्य जल्द दोबारा शुरू होगा। बांद्रा-वर्सोवा सी लिंक का निर्माण शुरू करने के लिए उपकरण पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 17 किमी लंबा बांद्रा- वर्सोवा सी लिंक का निर्माण कार्य समुद्र तय से काफी अंदर किया जा रहा है। मॉनसून के दौरान समुद्र के भीतर किसी भी प्रकार के काम करने की अनुमति नहीं होने की वजह से मॉनसून के आगमन पर सी लिंक का निर्माण कार्य रोक दिया जाता है।

मुंबई : मानसून की विदाई के बाद मुंबई के दूसरे सी लिंक का निर्माण कार्य जल्द दोबारा शुरू होगा। बांद्रा-वर्सोवा सी लिंक का निर्माण शुरू करने के लिए उपकरण पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 17 किमी लंबा बांद्रा- वर्सोवा सी लिंक का निर्माण कार्य समुद्र तय से काफी अंदर किया जा रहा है। मॉनसून के दौरान समुद्र के भीतर किसी भी प्रकार के काम करने की अनुमति नहीं होने की वजह से मॉनसून के आगमन पर सी लिंक का निर्माण कार्य रोक दिया जाता है। मौसम विभाग की तरफ से कुछ दिन पहले मॉनसून के खत्म होने की घोषणा की गई है। इस घोषणा के बाद महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) हरकत में आ गया है। मॉनसून के दौरान चार महीने तक काम बंद रखने के बाद निगम दोबारा काम शुरू करने की तैयारी में लग गया।

 

Read More मरीजों को दी गई नकली दवाइयां... औषधि प्रशासन की कार्रवाई में 1 करोड़ 85 लाख की नकली दवाइयां जब्त !

2022 में प्रॉजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार
2018 से बांद्रा-वर्सोवा सी लिंक का निर्माण चल रहा है। लेकिन प्रॉजेक्ट को असली रफ्तार 2022 में मिली है। 2022 में सी लिंक केवल 2.5% तक तैयार हुआ था। वहीं, ढाई साल में 35% से अधिक तक सी लिंक बन कर तैयार हो चुका है। काम की रफ्तार बढ़ने के साथ ही सी लिंक पानी के भीतर आकर लेने लगा है।

Read More भिवंडी में क्रेन का तार टूटकर गिरने से 22 वर्षीय एक मजदूर की मौत

देरी की वजह क्या है?
प्रॉजेक्ट की शुरुआत में सी लिंक का निर्माण का जिम्मा एक भारतीय कंपनी को दिया गया था। यह कंपनी इटली की कंपनी के साथ मिल कर प्रॉजेक्ट पूरा करने वाली थी, लेकिन कंपनी द्वारा काम नहीं कर पाने की वजह से भारतीय कंपनी को प्रॉजेक्ट से हटा दिया गया। दूसरी कंपनी को काम सौंपने के बाद अब तेजी से काम शुरू हो पाया है। देरी की वजह से प्रॉजेक्ट की डेडलाइन 2026 से बढ़ा कर 2028 कर दी गई है। 

Read More कल्याण: 40 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ धरे गए राजस्व सहायक, तहसीलदार कार्यालय में मचा हड़कंप, दर्ज हुई FIR

ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा
यह सी लिंक वर्ली-बांद्रा से कनेक्ट होगा। इसके बन जाने से वर्ली से वर्सोवा तक का सफर घंटों के बजाए करीब 20 से 25 मिनट में पूरी करने संभव होगी। वाहन चालकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सी लिंक पर चार कनेक्टर होंगे। यह कनेक्टर बांद्रा, कार्टर रोड, जुहू और वर्सोवा में होंगे। इन कनेक्टर के माध्यम से वाहन आसानी से सी लिंक में एंट्री और एग्जिट कर सकेंगे।

Read More महाराष्ट्र के अस्पतालों में डॉक्टर्स और नर्स की भारी कमी, कैग की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन