मुंबई : बस कंडक्टरों की तरह स्टेशनों पर बुकिंग अधिकारी हैंडी मशीन से यात्रियों को टिकट देंगे

Mumbai: Like bus conductors, booking officers at stations will issue tickets to passengers using handy machines.

मुंबई : बस कंडक्टरों की तरह स्टेशनों पर बुकिंग अधिकारी हैंडी मशीन से यात्रियों को टिकट देंगे

त्योहारों के दौरान लंबी दूरी वाली ट्रेनों के स्टेशनों के काउंटर पर अनारक्षित टिकट निकालने के लिए लंबी लाइनें लगती है। रिजर्वेशन नहीं मिलने पर लोग जनरल से यात्रा करते है। इसलिए इस साल रेलवे ने एक नई तरकीब अपनाई है, जहां बसों के कंडक्टरों के तरह स्टेशनों पर बुकिंग ऑफिस का अधिकारी, यात्रियों के पास जाएंगे और हैंडी मशीन का इस्तेमाल करके टिकट देंगे।

मुंबई : त्योहारों के दौरान लंबी दूरी वाली ट्रेनों के स्टेशनों के काउंटर पर अनारक्षित टिकट निकालने के लिए लंबी लाइनें लगती है। रिजर्वेशन नहीं मिलने पर लोग जनरल से यात्रा करते है। इसलिए इस साल रेलवे ने एक नई तरकीब अपनाई है, जहां बसों के कंडक्टरों के तरह स्टेशनों पर बुकिंग ऑफिस का अधिकारी, यात्रियों के पास जाएंगे और हैंडी मशीन का इस्तेमाल करके टिकट देंगे। मिली जानकारी के अनुसार, बुकिंग अधिकारी वेटिंग एरिया में जाकर टिकट देंगे। इस मशीन में कैश एवं ऑनलाइन- दोनों की फैसिलिटी अवेलेबल है। फिलहाल यह सुविधा मुंबई सेंट्रल डिवीज़न के मुंबई सेंट्रल, बांद्रा टर्मिनस, बोरीवली, सूरत और उड़ना स्टेशन पर शुरू की गई है। बांद्रा टर्मिनस पर 9 बुकिंग स्टाफ को इस काम के लिए शिक्षित किया गया है। 

 

Read More महिला की मौत के बाद इंडिगो विमान की कराई गई आपात लैंडिंग

बांद्रा टर्मिनस से चलती है अधिक अनारक्षित ट्रेनें
अधिकारी के बताया कि दिवाली और छठ के दौरान पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल डिवीज़न में सबसे अधिक अनारक्षित ट्रेनें बांद्रा टर्मिनस से चलाई जाती है। इसलिए वहां अधिक सुरक्षा कर्मी तैनात किये जाते है। रूटीन अधिकारियों के अलावा पीक सीजन में 30 आरपीएफ, 35 जीआरपी और 15 होम गार्ड तैनात किये गए है। इसके अलावा हम पूरी कोशिश कर रहे है कि ट्रेन आने से पहले बुकिंग स्टाफ और सुरक्षा कर्मा- सबको चेक कर के अंदर भेजें। ताकि भगदड़ जैसी स्थिति न हो।

Read More मुंबई : बांद्रा वर्ली सी लिंक पर डिवाइडर से टकराने के बाद व्यक्ति के खिलाफ नशे में गाड़ी चलाने का मामला दर्ज

बनाया जा रहा है परमानेंट वेटिंग एरिया
वर्तमान में बांद्रा टर्मिनस पर एक टेम्पररी वेटिंग बनाया गया है, जहा बेसिक सुविधा जैसे की लाइट, फैन और पानी की सुविधा प्रदान की गई है। लकिन हर साल यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए परमानेंट सेटअप रेडी किया जा रहा है। ताकि जरुरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल किया जाए। नया वेटिंग एरिया 2 दिनों में शुरू हो जाएगा। इस वेटिंग एरिया में भी सभी बेसिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

Read More मुंबई : पुलिस ऑफिसर अश्विनी बिद्रे हत्याकांड मामले में पनवेल सेशन कोर्ट की ओर से 9 साल बाद सजा