मुंबई : धार्मिक नारों वाले स्टिकरों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल

Mumbai: A controversy has erupted over stickers with religious slogans that have gone viral on social media.

मुंबई : धार्मिक नारों वाले स्टिकरों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल

कुर्ला इलाके में धार्मिक नारों वाले स्टिकरों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कुछ लोग जबरन वाहनों पर ‘I Love Muhammad’ लिखे स्टिकर चिपकाते दिखे। वीडियो सामने आने के बाद से ही इलाके में तनाव बढ़ गया है। इसमें साफ दिख रहा है कि कुछ युवक सड़कों पर वाहनों को रोककर मालिक की अनुमति लिए बिना उन पर स्टिकर चिपका रहे हैं। अब तक इस मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यह घटनाक्रम देखते ही देखते साम्प्रदायिक रंग लेने लगा। इसके जवाब में हिंदू संगठनों ने पूरे मुंबई में समानांतर अभियान की घोषणा की है। उन्होंने ‘I Love Mahadev’ नाम से कार्यक्रम शुरू करने की बात कही है। 

मुंबई: कुर्ला इलाके में धार्मिक नारों वाले स्टिकरों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कुछ लोग जबरन वाहनों पर ‘I Love Muhammad’ लिखे स्टिकर चिपकाते दिखे। वीडियो सामने आने के बाद से ही इलाके में तनाव बढ़ गया है। इसमें साफ दिख रहा है कि कुछ युवक सड़कों पर वाहनों को रोककर मालिक की अनुमति लिए बिना उन पर स्टिकर चिपका रहे हैं। अब तक इस मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यह घटनाक्रम देखते ही देखते साम्प्रदायिक रंग लेने लगा। इसके जवाब में हिंदू संगठनों ने पूरे मुंबई में समानांतर अभियान की घोषणा की है। उन्होंने ‘I Love Mahadev’ नाम से कार्यक्रम शुरू करने की बात कही है। 

 

Read More मुंबई में वायु प्रदूषण का सबसे बड़ा स्रोत बेकरी, वाहन और धूल

कानपुर में कईयों पर दर्ज हुए थे केस
संगठनों से जुड़े नेताओं का कहना है कि मुस्लिम समुदाय की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान का मकसद माहौल बिगाड़ना है, इसलिए वे इसका शांतिपूर्ण जवाब देंगे। इस संबंध में 24 सितंबर को आरे मिल्क कॉलोनी में एक बैठक भी आयोजित की गई। मामला केवल मुंबई तक सीमित नहीं है। यह विवाद कानपुर से जुड़ा हुआ है, जहां पुलिस ने इसी तरह के ‘I Love Muhammad’ बैनर सार्वजनिक जगहों पर लगाने पर मुकदमे दर्ज किए थे। पुलिस का तर्क था कि ऐसे बैनर अन्य समुदायों की भावनाओं को आहत कर सकते हैं। कानपुर की घटना के बाद मुंबई में भी मस्जिदों और सड़कों के बाहर मुस्लिम समूहों ने बैनर लगाकर धार्मिक अभिव्यक्ति का प्रदर्शन किया।

Read More मुंबई :'नाव हादसे के बाद छोटे भाई की तलाश में अस्पतालों के चक्कर

  

Read More मनपा ने एक दिन में हटाए 323 टन डेब्रिज, 1462 मनपा कर्मी और 784 स्वयंसेवी संस्था के कर्मचारी हुए शामिल...

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश