मुंबई लोकल में सफर करना महिलाओं के लिए होगा आसान, रेलवे ने दी बहुत बड़ी राहत!

Travelling in Mumbai local trains will be easier for women, Railways has given a big relief!

मुंबई लोकल में सफर करना महिलाओं के लिए होगा आसान, रेलवे ने दी बहुत बड़ी राहत!

मुंबई में महिलाओं की बड़ी आबादी रोजमर्रा के कामों के लिए लोकल ट्रेन से ही सफर करती है। इसे देखते हुए पहले से ही महिलाओं के लिए अलग से कोच रखा गया है। अब महिला यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आने वाले दिनों में कुछ अतिरिक्त कोच भी लगाए जाएंगे। यह मायानगरी की महिलाओं के लिए राहत की खबर है। रोज़ाना लाखों लोगों की जीवनरेखा कही जाने वाली मुंबई लोकल में अब महिलाओं को और ज्यादा सुविधा देने की तैयारी की जा रही है।

मुंबई : मुंबई में महिलाओं की बड़ी आबादी रोजमर्रा के कामों के लिए लोकल ट्रेन से ही सफर करती है। इसे देखते हुए पहले से ही महिलाओं के लिए अलग से कोच रखा गया है। अब महिला यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आने वाले दिनों में कुछ अतिरिक्त कोच भी लगाए जाएंगे। यह मायानगरी की महिलाओं के लिए राहत की खबर है। रोज़ाना लाखों लोगों की जीवनरेखा कही जाने वाली मुंबई लोकल में अब महिलाओं को और ज्यादा सुविधा देने की तैयारी की जा रही है।

 

Read More मुंबई : स्टूडेंट्स के व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजे गए इमोजी को लेकर हुए विवाद; 16 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

रेलवे प्रशासन ने फैसला लिया है कि पीक ऑवर में महिलाओं के डिब्बों का कोटा बढ़ाया जाएगा। इसका सीधा फायदा महिला यात्रियों को मिलेगा, जिन्हें अब तक भीड़भाड़ और लंबा इंतजार झेलना पड़ता था। महिला यात्रियों की बड़ी संख्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यह फैसला किया है। इसके अलावा लोकल को सुविधाजनक बनाने के लिए बहुत से और प्रयोग भी हो रहे हैं।

Read More मुंबई: 18.92 करोड़ रुपये मूल्य के 21.28 किलोग्राम सोने की तस्करी करने के आरोप में दो विदेशि गिरफ्तार

⦁ सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, रेलवे जल्द ही वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर महिलाओं के लिए अतिरिक्त कोच जोड़ेगा।
⦁ सुबह और शाम ऑफिस आवर्स के दौरान महिला डिब्बों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। 
⦁ रेलवे सूत्रों के अनुसार, अक्टूबर 2025 के पहले हफ्ते से यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। 

Read More मुंबई : पुलिस ऑफिसर अश्विनी बिद्रे हत्याकांड मामले में पनवेल सेशन कोर्ट की ओर से 9 साल बाद सजा

सबसे पहले चर्चगेट-विरार और सीएसएमटी-कल्याण रूट पर इस फैसले को अमल में लाया जाएगा।

Read More धारावी रीडिवेलपमेंट प्रॉजेक्ट के तहत अपात्र घोषित होने वाले परिवारों के लिए खुशखबरी; 12 साल में ही रेंटल हाउसिंग के घर अपात्र परिवारों के नाम घर करने की घोषणा

मुंबई लोकल आम यात्रियों के लिए परिवहन का दशकों से भरोसेमंद विकल्प हैं। रेलवे के आंकड़ों के मुताबिक, लोकल ट्रेन में प्रतिदिन लगभग 80 लाख यात्री सफर करते हैं। इनमें से लगभग 20-22 लाख यात्री महिलाएं होती हैं। भीड़-भाड़ की वजह से महिलाओं को अक्सर ट्रेन में चढ़ने और उतरने में परेशानी होती है। यही कारण है कि रेलवे ने महिला यात्रियों के लिए अधिक कोच देने का निर्णय लिया है। इस सुविधा के विस्तार से आम महिलाओं को काफी फायदा मिलेगा।