मुंबई : नेरुल-उरण रूट पर जल्द ही यात्रियों की भीड़ कम होने वाली है; हार्बर मार्ग पर दो नए स्टेशन 

Mumbai: Nerul-Uran route to soon ease passenger congestion; two new stations on Harbour route

मुंबई : नेरुल-उरण रूट पर जल्द ही यात्रियों की भीड़ कम होने वाली है; हार्बर मार्ग पर दो नए स्टेशन 

वासियों के लिए एक अच्छी खबर है। मुंबई लोकल के नेरुल-उरण रूट पर जल्द ही यात्रियों की भीड़ कम होने वाली है। इस रूट पर नई ट्रेनें चलाई जाएंगी और ट्रेनों के फेरे बढ़ाए जाएंगे जिससे यात्रियों भीड़ में काफी कमी होगी। इसके अलावा जल्‍द ही हार्बर मार्ग पर दो नए स्टेशन भी खोले जाएंगे। जिससे यात्रियों को दो नए स्‍टेशन मिलेंगे। हाल ही में हार्बर मार्ग पर नेरुल से उरण तक रेलवे लाइन शुरू हुई थी, जिसमें खारकोपर से उरण तक का मार्ग यात्रियों के लिए सेवा में आ चुका है।

मुंबई : वासियों के लिए एक अच्छी खबर है। मुंबई लोकल के नेरुल-उरण रूट पर जल्द ही यात्रियों की भीड़ कम होने वाली है। इस रूट पर नई ट्रेनें चलाई जाएंगी और ट्रेनों के फेरे बढ़ाए जाएंगे जिससे यात्रियों भीड़ में काफी कमी होगी। इसके अलावा जल्‍द ही हार्बर मार्ग पर दो नए स्टेशन भी खोले जाएंगे। जिससे यात्रियों को दो नए स्‍टेशन मिलेंगे। हाल ही में हार्बर मार्ग पर नेरुल से उरण तक रेलवे लाइन शुरू हुई थी, जिसमें खारकोपर से उरण तक का मार्ग यात्रियों के लिए सेवा में आ चुका है।

 

Read More महाराष्ट्र के अहिल्या नगर पहुंचे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का अन्ना हजारे ने किया स्वागत...

नेरुल से उरण मार्ग पर फिलहाल 11 स्टेशन हैं। इनमें से दो स्टेशनों का काम लगभग पूरा हो चुका है। ज़्यादा जानें मनोरंजन केंद्र कौन से हैं वो दो स्‍टेशन? उरण मार्ग पर गव्हाण और तारघर नामक दो रेलवे स्टेशनों का निर्माण कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूरा हो गया है। उम्मीद है कि ये स्टेशन जल्द ही जनता के लिए खोल दिए जाएंगे। तारघर रेलवे स्टेशन नवी मुंबई हवाई अड्डे के बेहद करीब स्थित है, जिससे मुंबई से आने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। तारघर स्टेशन बेलापुर और बामनडोंगरी के बीच स्थित होगा, जबकि गव्हाण स्टेशन खारकोपर और शेमातीखार के मध्य बनाया जाएगा। आने वाले समय में नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा भी खुलने वाला है। हवाई अड्डे के करीब स्थित तारघर रेलवे स्टेशन का काम अपने अंतिम चरण में है।
 इस रेलवे रूट पर होगें 11 स्‍टेशन इस मार्ग पर कुल ग्यारह रेलवे स्टेशन हैं, जिनमें नेरुल, सीवुड-दारावे, सागरसंगम, तारघर, बामनडोंगरी, खारकोपर, गव्हाण, न्हावाशेवा, रंजनपाड़ा, द्रोणागिरी और उरण शामिल हैं।

Read More महाराष्ट्र में अब मंदिरों की तरह मस्जिद और चर्च भी सरकार के नियंत्रण में आ सकते हैं - राहुल नार्वेकर

20 अतिरिक्‍त ट्रेनों का संचालन 
सेंट्रल रेलवे ने सीवुड दारावे-बेलापुर उरण रेलवे मार्ग पर 20 अतिरिक्त लोकल ट्रेनों की घोषणा की है। इन बढ़ी हुई सेवाओं को अक्टूबर में जारी होने वाले नए टाइम टेबल में शामिल किया जाएगा, जिससे इस रूट पर यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

Read More नासिक : समृद्धि एक्सप्रेसवे पर एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई, तीन लोगों की मौत 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश