मुंबई महापालिका सहित अन्य नगर पालिका में महायुति का भगवा झंडा लहराना निश्चित है - उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

The Mahayuti's saffron flag is sure to fly in Mumbai Municipal Corporation and other municipal corporations - Deputy Chief Minister Eknath Shinde

मुंबई महापालिका सहित अन्य नगर पालिका में महायुति का भगवा झंडा लहराना निश्चित है - उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

जोगेश्वरी उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र में शिवसेना की महत्वपूर्ण बैठक सांसद रवींद्र वायकर के नेतृत्व में आयोजित की गई। मातोश्री स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित इस बैठक में उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र के सभी शिवसेना कार्यकर्ता और शाखा प्रमुख मौजूद रहे। इस अवसर पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुंबई महापालिका सहित अन्य नगर पालिका में महायुति का भगवा झंडा लहराना निश्चित है।

मुंबई : जोगेश्वरी उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र में शिवसेना की महत्वपूर्ण बैठक सांसद रवींद्र वायकर के नेतृत्व में आयोजित की गई। मातोश्री स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित इस बैठक में उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र के सभी शिवसेना कार्यकर्ता और शाखा प्रमुख मौजूद रहे। इस अवसर पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुंबई महापालिका सहित अन्य नगर पालिका में महायुति का भगवा झंडा लहराना निश्चित है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मीडिया वार्ता के दौरान कहा कि उत्तर-पश्चिम लोकसभा क्षेत्रों की बैठक में विधानसभा स्तर की समस्याओं पर चर्चा हुई और जनता ने अपनी बातें रखीं। उन्होंने बताया कि यह बैठक संगठनात्मक समीक्षा के लिए थी, जिसमें साफ हुआ कि आईटी क्षेत्र में शिवसेना-भाजपा का वर्चस्व है।

 

Read More नवी मुंबई  के कलंबोली में एक डॉक्टर से फ्लैट बेचने के नाम पर 70 लाख की ठगी 

शिंदे ने कहा कि आने वाले विधानसभा और मुंबई महापालिका चुनाव में यह क्षेत्र बेहद ताकतवर साबित होगा और इसके नतीजे महायुद्ध जैसे होंगे। उन्होंने याद दिलाया कि ढाई साल मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने मुंबई के विकास के लिए कई काम किए और अब देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में भी विकास कार्य जारी हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई महापालिका सहित अन्य नगर पालिका में महायुति का भगवा झंडा लहराएगा। पहले के लोग पेमेंट वाले थे, लेकिन हम विकास वाले हैं। उन्होंने 2014 से पहले और बाद की स्थिति का अंतर बताते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का नाम और आर्थिक शक्ति वैश्विक स्तर पर बढ़ी है।

Read More मार्च में हो सकता है मुंबई महानगरपालिका चुनाव

विकसित भारत 2047 का सपना अब साकार होता दिख रहा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महाराष्ट्र में अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन हुआ है। तामदे सागरी प्रकल्प, मेट्रो कार्य, बुलेट ट्रेन जैसी योजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि केंद्र सरकार महाराष्ट्र को लगातार प्राथमिकता दे रही है और डबल इंजन सरकार के कारण विकास की गति तेज हुई है।

Read More महाराष्ट्र में शीतकालीन सत्र के बीच बड़ी हलचल... उद्धव ठाकरे ने की सीएम फडणवीस से मुलाकात

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन