मुंबई : श्री सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन के समय में बदलाव; सुबह 4:00 बजे से दर्शन शुरू होंगे. वहीं, रात 10:50 बजे सिद्धि और ऋद्धि प्रवेशद्वार होगा बंद

Mumbai: Change in the timing of darshan of Shri Siddhivinayak temple; Darshan will start from 4:00 am. At the same time, Siddhi and Riddhi entrances will be closed at 10:50 pm

मुंबई : श्री सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन के समय में बदलाव; सुबह 4:00 बजे से दर्शन शुरू होंगे. वहीं, रात 10:50 बजे सिद्धि और ऋद्धि प्रवेशद्वार होगा बंद

गणेश चतुर्थी का महाउत्सव 27 अगस्त से शुरू हो गया है. 10 दिवसीय उत्सव अनंत चतुर्दशी पर समाप्त होगा.  मुंबई के श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. मुंबई में श्री सिद्धिविनायक भगवान को आराध्य देव माना जाता है. गणपति उत्सव को देखते हुए मुंबई के श्री सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन के समय में बदलाव किया गया है.

मुंबई : गणेश चतुर्थी का महाउत्सव 27 अगस्त से शुरू हो गया है. 10 दिवसीय उत्सव अनंत चतुर्दशी पर समाप्त होगा.  मुंबई के श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. मुंबई में श्री सिद्धिविनायक भगवान को आराध्य देव माना जाता है. गणपति उत्सव को देखते हुए मुंबई के श्री सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन के समय में बदलाव किया गया है. अब मंदिर के द्वार भक्तों के लिए सुबह 4 बजे से खोल दिए जाएंगे. हालांकि, मंगलवार को गणपति के दर्शन का टाइम पहले वाला ही रहेगा. गणेश चतुर्थी के मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां गणपति बप्पा का दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं. भाद्रपद गणेशोत्सव के अवसर पर श्री सिद्धिविनायक मंदिर में होने वाली भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए न्यास ने दर्शन की समय अवधि बढ़ाने का फैसला लिया है.

 

Read More मुंबई एयरपोर्ट से तीन बांग्लादेशी गिरफ्तार  

श्री सिद्धिविनायक मंदिर नई टाइमिंग
श्री सिद्धिविनायक मंदिर में अब सुबह 4:00 बजे से दर्शन शुरू होंगे. वहीं, रात 10:50 बजे सिद्धि और ऋद्धि प्रवेशद्वार बंद कर दिए जाएंगे. इसके बाद मंदिर के अंदर मौजूद श्रद्धालुओं को दर्शन करवाया जाएगा और फिर शेज आरती (अंतिम आरती) के बाद मंदिर बंद कर दिया जाएगा. जबकि श्री सिद्धिविनायक मंदिर में पहले दर्शन का समय सुबह 5:30 बजे से लेकर रात 9:50 बजे तक था. अब भक्त ज्यादा देर तक गणपति बप्पा के दर्शन कर पाएंगे.

Read More मुंबई :  साइबर सेल ने यूट्यूबर समय रैना को किया तलब 

मंगलवार के दर्शन का समय
हालांकि, मंगलवार के दिन मंदिर के दर्शन का समय पहले वाला ही रहेगा. मुंबई का श्री सिद्धिविनायक मंदिर मंगलवार को सुबह 3:15 बजे से लेकर रात 11:30 बजे तक दर्शन के लिए खुला रहता है. साथ ही, मंगलवार को रात के 8:00 बजे होती है. अब गणेश उत्सव के दौरान मंदिर में सुबह की आरती (काकड़ आरती) 4:00 बजे की जाएगी.

Read More मुंबई : वडाला इलाके में दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया

सिद्धिविनायक मंदिर का महत्व
यह मंदिर मुंबई के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है और यहां दर्शन करने के लिए दूर-दूर से भक्त आते हैं. मुंबई का यह मंदिर भक्तों की इच्छाएं पूरी करने के लिए जाना जाता है और हर साल लाखों लोग यहां अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं. गणेश चतुर्थी की इस मंदिर में अलग ही धूम देखने को मिलती है, जिसमें बड़ी-बड़ी हस्तियां भी दर्शन करने पहुंचती हैं.

Read More मुंबई : कई राज्यों में शिकायतें दर्ज ; रणवीर इलाहाबादिया के घर पहुंची पुलिस 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

नई दिल्ली : अब एआई जनरेटेड कंटेंट पर लगाना होगा वाटरमार्क, सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए जारी किया आदेश नई दिल्ली : अब एआई जनरेटेड कंटेंट पर लगाना होगा वाटरमार्क, सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए जारी किया आदेश
जयपुर : दो जापानी पर्यटक लापता: रेस्टोरेंट जाने के बाद नहीं लौटे; टैक्सी चालक की शिकायत पर FIR दर्ज
मुंबई : पुलिस ने दहिसर चेक पोस्ट के पास कंटेनर से 58 लाख का प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया
मुंबई : फ्री एंट्री, क्यूआर कोड और हजारों रंग, काला घोड़ा फेस्टिवल में उमड़ा कला प्रेमियों का सैलाब
मुंबई : पहले हुआ शिकार, फिर खुद बन गया ठग; मुंबई पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी का कंबोडिया कनेक्शन भी 
मुंबई : लिंकिंग रोड पर दुकान के बाहर खड़े युवकों पर गिरा बिल्डिंग का स्लैब, मालिक के खिलाफ FIR दर्ज